LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, टायर फटने के बाद वैन से टकराई कार

NCG NEWS DESK बलौदाबाजार। भाटापारा मंडी पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता रमेश यदु की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतिका का नाम सोनी कृष्णा यदु था। घटना सिमगा क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, भाटापारा निवासी सोनी कृष्णा यदु परिवार के चार लोगों के साथ कहीं जा रही थी। इस दौरान सिमगा थाना क्षेत्र के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे के बनसाकरा के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया। जिसके बाद कार अनियंत्रित होते हुए सामने से आ रही सर्विस वैन से टकरा गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल पांच लोगों को कार से बाहर निकाला गया। हादसे में सोनी कृष्णा यदु की मौत हो गई। पुलिस मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE