LIVE UPDATE
बालोदराजनीति

कांग्रेस का महा जनसंपर्क “बूथ चलो अभियान” शुरू, संसदीय सचिव पहुंचे मरवाही विधानसभा, कार्यकर्ताओं को हर मतदाता तक पहुंचने का दिया लक्ष्य

संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक  कुंवर सिंह निषाद कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के तहत मरवाही विधानसभा के ग्राम बचरवार और अमरपुर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किए और डोर टू डोर मतदाताओं के घर पहुंचे। उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने, बूथ में मजबूती के साथ काम करने, कमजोर बूथों पर बेहतर प्रबंधन, वोट प्रतिशत बढ़ाने, राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का 15 साल घोटाले में बिता। केंद्र ने पेट्रोल और गैस सहित खाद्य सामग्रियों के रेट बढ़ा दिए। देश की जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। जिसका जवाब आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जनता देगी।

इस अवसर पर पेण्ड्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश जालान ने सभी कार्यकर्ताओं को अभियान से जुड़ी हुई जानकारियां दीं।
बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ पार्षद श्री इक़बाल सिह उपवेजा,पार्षद प्रेमवती कोल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शंकर पटेल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह राठौर,निशांत तिवारी ,बचरवार सरपंच, पार्षद पारस चौधरी ,मदन सोनी एल्डरमैन, विद्या राठौर, आकाश केसरी, सौभाग्य ,शशांक शर्मा, साथ में श्री संतु राम पटेल जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, श्री कोदूराम दिल्ली वार जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, जोन प्रभारी श्री संजू चौधरी, जोन प्रभारी श्री सलीम खान, सागर साहू अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद आईटी सेल, श्री तरुण पारकर जी, श्री संतोष निषाद सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE