LIVE UPDATE
बिलासपुर

सड़क हादसे में आरक्षक की मौत;फ्लाईओवर में बेकाबू वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

NCG NEWS DESK बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क हादसे में एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ये हादसा बिलासपुर के महाराणा प्रताप चौक के पास ब्रिज के पास की है। जहां एक अज्ञात वाहन ने आरक्षक को ठोकर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में कांस्टेबल संदीप कुर्रे की मौके पर मौत हो,वहीं एक अन्य घायल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक संदीप कुर्रे (31) सिविल लाइन थाने में पदस्थ था। वह अपने आरक्षक दोस्त नवीन बागड़े के साथ किसी काम से रायपुर रोड तिफरा की तरफ गया था। दोनों बाइक में सवार थे। रात को दोनों आरक्षक बाइक से शहर की तरफ लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाई ओवर के पास पहुंची थी। उसी समय अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

घटना के बाद राहगीरों ने हादसे की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल नवीन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक संदीप के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरक्षकों की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई है, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बारिश हो रही थी। ऐसे में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन की तलाशी कर रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE