LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

एसिडिटी में पुदीने की पत्तियों का इन 5 तरीकों से करें सेवन, शरीर को मिलेंगे कई अन्य फायदे

NCG NEWS DESK Benefits of mint: पुदीने की ठंडी तासीर, हर्बल औषधि वाले गुण और ताज़गी भरी खुशबू इसे गर्मियों के लिए खास बनाते हैं। आम-पुदीना के पने और धनिया-पुदीने की चटनी के तो लोग बेहद शौकीन होते हैं। किसी भी रूप में आप इसे गर्मियों में खाने में शामिल करें,इसके ढेर सारे फायदे आपको मिलेंगे। खासकर हीट स्ट्रोक से आप बच सकेंगे जिसकी संभावना बेतहाशा बढ़ती गर्मी के इन दिनों में सबसे ज्यादा है।

पुदीने में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं कैसे पुदीना आपके लिए उपयोगी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
Weekend Trip: पारसनाथ हिल की इन 5 जगहों पर बिताएं वीकेंड, मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारे
Weekend Trip: पारसनाथ हिल की इन 5 जगहों पर बिताएं वीकेंड, मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारे
July 18, 2026
Weekend Trip:अगर आप इस वीकेंड कहीं शांत और खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पारसनाथ हिल एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हीट स्ट्रोक यानी लू से बचेंगे

अगर आप घर से पुदीने के पत्तों का काढ़ा या नींबू-पुदीने का शर्बत या फिर आम-पुदीने का पना पीकर निकलें तो लू लगने की संभावना कम होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली के जसोला नाले में गिरे मासूम मिथुन का शव बरामद, परिवार में मातम
दिल्ली के जसोला नाले में गिरे मासूम मिथुन का शव बरामद, परिवार में मातम
August 26, 2026
दिल्ली के जसोला इलाके में खुले नाले में गिरे 15 वर्षीय मिथुन का शव कई दिनों की तलाश के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेट की गर्मी शांत करे

पुदीने की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसके सेवन से पेट की गर्मी कम होती है। पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और सीने की जलन भी यह कम करता है। उल्टी को भी इसके इस्तेमाल से कंट्रोल किया जा सकता है। पुदीने के पत्ते से बना काढ़ा 3-4 चम्मच एक ग्लास ठंडे पानी में घोल कर पी लें। उल्टी से राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ा: साधारण बस अब 1.75 रुपए प्रति किमी
छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ा: साधारण बस अब 1.75 रुपए प्रति किमी
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ में साधारण बस का किराया 1.25 से बढ़कर 1.75 रुपए प्रति किमी हुआ। जानें डीलक्स-एसी बसों की नई दरें,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दांतों के स्वास्थ्य का रखे ख्याल

पुदीना मुंह में पीएच के स्तर को नियंत्रित कर कीटाणुओं के विकास को रोकता है, इससे दांतों की सड़न,मसूड़ों की बीमारी, रक्त स्राव से भी राहत मिलती है। डेंटल सर्जरी के बाद दर्द और मसूड़ों की सूजन को भी यह कम करता है।

बुखार जल्दी उतरता है

बुखार आने पर आप पुदीना के पत्तों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। आमतौर पर मौसम बदलने पर खासकर बच्चों को जल्द बुखार आ जाता है। ऐसे में पुदीने के पत्तों का काढ़ा पिलाना दादी-नानी का एक आज़माया हुआ नुस्खा है।इससे बुखार जल्दी उतरता है। यही नहीं पुदीने की चटनी खिलाकर आप बीमार व्यक्ति की खाने में हुई अरुचि खत्म कर सकते है, क्योंकि इससे भूख खुलती है।

रैशेज़ और मुहांसों के दाग मिटाए

बहुत से टीनएजर्स बच्चों को आपने मुहांसों को नोचते देखा होगा। इस तरह से नोचने पर स्किन पर काले निशान पड़ जाते हैं। आप पुदीना के पत्तों को पीस लें। इसे दाग वाले स्थान पर लगाने से काले धब्बे मिट जाते हैं। यह पेस्ट रैशेज़ और चोट के निशान भी ठीक करता है। यही नहीं पुदीने के पेस्ट में गुलाब जल और बेसन मिलाकर बनाए फेस पैक को लगाने से मुंहासे होने की समस्या भी कम होती है।

मुंह की दुर्गंध होती है खत्म

पुदीने की पत्तियों को चबाने से मुंह से आने वाली दुर्गंध दूर होती है। इसी वजह से टूथपेस्ट, माउथवाॅश वगैरह में मेंथाॅल का इस्तेमाल होता है। इससे सांसों में ताजगी का अहसास होता है। अगर आप पत्तियों को चबाना नहीं चाहते तो इनको पानी में उबाल कर पानी छान लें। ठंडा कर कुल्ला करें। इससे भी मुंह की बदबू चली जाएगी।

मुंह के छाले ठीक होते हैं

पुदीने के पत्ते का काढ़ा बना लें। इससे गरारे करने से मुंह के छाले की समस्या ठीक होती है।

कान दर्द से मिलेगी राहत

सर्दी-ज़ुकाम की स्थिति में या कई बार सामान्य दिनों में भी अचानक कुछ वजहों से कान दर्द होने लगता है। ऐसे में पुदीना पत्तियों का रस 1-2 बूंद कान में डालने से आराम मिलता है।

पीरियड्स के दर्द से राहत

पीरियड्स के दौरान ऐंठन और दर्द को भी पुदीना का काढ़ा पीकर कम किया जा सकता है।

मूत्र रोगों में आराम

आयुर्वेद के अनुसार पुदीने के पत्त‍ियों को पीसकर पानी और नींबू के रस के साथ पीने से शरीर की आंतरिक सफाई होती है। इससे मूत्र संबंधी रोगों से राहत मिलती है। पुदीने का नियमित रूप से सेवन पीलिया जैसे रोगों से बचाने में मदद करता है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE