LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

BSP में बंदूक की नोक पर लाखों रुपए के कॉपर की लूट

NCG NEWS DESK भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट के पीसीबी प्लांट में 6 से 7 हथियारबंद बदमाशों ने रात के समय धावा बोल दिया। बंदमाशों ने 5 निजी सुरक्षा कर्मियों पर बंदूक टिकाकर करीब 3 लाख रुपए का तांबा लेकर फरार हो गए। घटना 18 सितंबर की है। मामले की शिकायत भिलाई स्टील प्लांट की ओर से पुलिस अधीक्षक दुर्ग से की गई है।

बताया जा रहा है कि, रात करीब साढ़े 3 बजे के 6-7 बदमाश बंदूक और लोहे की रॉड के साथ बाउंड्रीवाल फांदकर भिलाई-3 के नजदीक स्टोर पारा पुरैना स्थित पीसीबी प्लांट परिसर में घुसे। प्लांट में उस समय 5 निजी सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर थे। बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों पर बंदूक टिकाकर धमकाया। उन्हें बंधक बनाकर दरवाजों के ताले और शीशे तोड़ने शुरू किया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आखिर में बदमाश उस कमरे में पहुंचे जहां लगभग 300 से 400 किलोग्राम तांबा रखा हुआ था। बदमाश पूरा तांबा अपने साथ लेकर फरार हो गए। इस घटना की शिकायत बुधवार को भिलाई थाना में की गई। बीएसपी प्लांट में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बीएसपी प्रबंधन ने 24 घंटे निगरानी के लिए नवंबर 2022 से निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE