भ्रष्टाचारी विदेशी राम बनर्जी का भ्रष्टाचार का हुआ उजागर,शासकीय राशि गबन का आरोप.

NCG NEWS DESK गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : – वन विभाग के इतिहास में शायद यह पहली बार नहीं हैं भ्रष्टाचारियों का उजागर वैसे माना जाए तो मरवाही वन परिक्षेत्र भ्रष्टाचार का गढ़ के नाम से प्रसिद्ध है वहीं एक भ्रष्टाचारी विदेशी राम बनर्जी का वनमण्डलाधिकारी मरवाही, वनमण्डल पेंड्रा रोड में लिखित शिकायत हुआ हैं। बता दें कि वन प्रबंधन समिति साल्हेकोटा के सचिव विदेशी राम बनर्जी समिति के सचिव पद पर पदस्थ हैं।
उक्त व्यक्ति ने लाखो की राशि की बड़े पैमाने पर हेराफेरी कर घोटाला किया गया है। मामला मरवाही वन वनमंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है जहाँ नेचर कैम्प साल्हेकोटा वन प्रबंधन समिति के सचिव गगनई में समिति का सचिव विभिन्न योजनाओं की शासकीय राशि फर्जी तरीके से समिति गठित कर समिति खाते में जमा कराकर शासकीय राशि की हेराफेरी एवं गंभीर वित्तीय अनियामिता के लिए समिति के सचिव विदेशी राम बनर्जी के द्वारा लाखो की राशि का बंदरबांट किया गया है।
आपको बता दे कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 6850000 HDFC बैंक खाता में 05 जुलाई 2023 को रुपए जमा हुआ था जो सक्षम अधिकारी के अनुशंसा एवं आदेश के बिना HDFC बैंक पेण्ड्रारोड में 5000000 रुपए हस्तातरित किया गया है जो समिति गठन के नियम के अनुरूप है इस प्रकार संदेहास्पद लेन देन प्रतीत होता है इसमें सारा खेल समिति संगठन के सचिव विदेशी राम बनर्जी द्वारा फर्जी तरीके से समितिओं के नियमो को ताक में रख कर आहरण किया गया 1 और 1850000 का गबन के बाद पेंड्रा डिवीजन अटैच होने के बाद भी मरवाही वन परिक्षेत्र में जा कर गुलछरे उड़ाते हैं।
वन परिक्षेत्र अधिकारी मरवाही एवं समिति के सचिव के द्वारा संबधित बैंक के कर्मचारियों अधिकारियों से मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता करते हुए लाखो रूपये की शासकीय राशि की हेराफेरी कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है जिसमें सम्बंधित बैंक भी पूर्णतः दोषी है।



















