LIVE UPDATE
क्रिकेट

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की हुई सफल सर्जरी, सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो

NCG NEWS DESK  NEW DELHI :-

लंबे समय से टीम इंडीया से बाहर चल रहे स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आख‍रिकार अपनी सर्जरी करवा ली. शमी की एड़ी का ऑपरेशन सफल रहा है. स्टार गेंदबाज ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि उन्हें रिकवर होने में समय लगेगा. अपनी इंजरी पर अपडेट देते हुए शमी ने कहा कि उनकी एड़ी का ऑपरेशन सफल रहा है

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

स्टार गेंदबाज ने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक भावुक पोस्ट लिखा. शमी ने लिखा – मैं अपने पैरों पर वापस खड़ा होने के लिए उत्सुक हूं. शमी ने कुल मिलाकर चार PHOTOS शेयर किए, जिसमें वो अस्पताल में भर्ती दिखाई दे रहे हैं.

वो सर्जरी के कारण ही आईपीएल 2024 से बाहर हो गए थे, जिससे गुजरात टाइटन्स को तगड़ा झटका लगा. शमी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे, वो आखिरी बार नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के लिए खेले थे.

इंजरी के बावजूद वर्ल्ड कप में खेले शमी

शमी ने वर्ल्ड कप के 7 मैचों में 24 विकेट लेकर भारत के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया, वो दर्द के बावजूद इस टूर्नामेंट में खेले थे. उन्हें बॉलिंग करते हुए अपनी लैंडिंग में समस्या हो रही थी.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE