BEO ऑफिस के क्लर्क की फंदे पर लटकी मिली लाश.. जांच में जुटी पुलिस

NCG NEWS DESK रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक के आत्महत्या का मामला सामने आया है। BEO कार्यालय के क्लर्क ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पुलिस फिलहाल परिजनों से पूछताछ कर रही है। क्लर्क का नाम पंचराम यादव बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले में BEO ऑफिस के क्लर्क की फंदे पर लटकी लाश मिली है। वो शराब पीकर घर में झगड़ा किया करता था। गुरुवार को आफिस से लौटकर उसने आत्महत्या की। घटना बलौदा थाना क्षेत्र का है।
Read more:-खेत में लगी आग को बुझाते वक्त चपेट में आया किसान, मौके पर हुई मौत
पंचराम यादव(58) पंतोरा में अपनी पत्नी और लड़की के साथ किराए के मकान में रहता था। गुरुवार को भी वह काम पर गया था। इसके बाद शाम के वक्त वह घर लौट गया। बताया गया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले से मायके गई हुई थी।
उधर, पंचराम की बेटी भी घटना के दिन काम करने के लिए कपड़ा दुकान गई थी। इसके बाद जब वाह रात को लौटी, तब उसने देखा कि पंचराम का शव फंदे पर लटका हुआ था। तब उसने परिजनों को सूचना दी। आस-पास के लोगों को भी बताया गया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को पीएम के लिए भेजा गया। अब शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि पंचराम ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।



















