LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

होटल के पीछे खेत में मिली युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान, बाएं हाथ का पंजा गायब….

NCG NEWS DESK बिलासपुर.: बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक होटल के पीछे युवक की लाश मिलने से शुक्रवार को सुबह हड़कंप मच गया. विभत्स तरीके से युवक के सिर पर चोट के निशान थे. वहीं, बाएं हाथ का पंजा भी नहीं था. खेत की ओर गए लोगों ने लाश देखी तो उनके हाथ-पांव कांप गए. इसकी खबर आसपास के लोगों को मिली तो कई लोग जमा हो गए. पुलिस को भी खबर दी गई. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. शराब पीने के दौरान हत्या की आशंका है|

Read more:-असंतुलित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 13 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल, रेस्क्यू अभियान जारी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट रोड पर होटल सेंट्रल पॉइंट के पीछे एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई. एक युवक का शव पीठ के बल पड़ा हुआ था. चेहरा खून से सना हुआ था और बाएं हाथ का पंजा भी गायब था. युवक ने लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग की लोअर पहन रखी थी. साथ ही, पैरों पर सामान्य स्लीपर थे. प्रारंभिक जांच में पुलिस का यह मानना है कि दोस्तों के बीच विवाद के बाद रॉड और चाकू से वार कर हत्या की गई है. पास में शराब की बोतल और खाली ग्लास मिले हैं. इसी के आधार पर पुलिस यह अंदेशा जता रही है कि शराब पीने के दौरान विवाद हुआ होगा|

Read more:-आदिवासियों का हित संरक्षित करना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता, सीएम बघेल ने दिया बड़ा बयान…

जिसके बाद युवक पर चाकू और रॉड से वार किया गया. एक पहलू यह भी है कि पूरी प्लानिंग के साथ शराब पीने के बहाने युवक को बुलाया गया होगा, फिर उसकी हत्या की गई होगी. पुलिस की कोशिश है कि युवक की पहचान हो जाए जिससे हत्या में शामिल लोगों की पहचान हो सके. पुलिस की टीमें होटल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है, जिससे कुछ सुराग मिल सके.

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE