LIVE UPDATE
गरियाबंद

ड्यूटी में तैनात नगर सैनिक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Ncg news desk Gariaband :- 

जगदलपुर से राजिम मेले में ड्यूटी करने पहुंचे नगर सैनिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नगर सैनिक का शव खोलीपारा इलाके में मिला है। मामला नवापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नगर सैनिक महेश ठाकुर पिता अनिरुद्ध ठाकुर (उम्र 36 वर्ष) की ड्यूटी राजिम मेले में लगी थी। 29 फरवरी को उसे मेला परिसर में देखा गया था, फिर वह बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब हो गया। 1 मार्च को पुलिस ने सैनिक की फोटो जारी कर खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच नवापारा थाना क्षेत्र के खोलीपारा इलाके में रेलवे पटरी के पीछे एक खेत में में 4 मार्च को उसका शव मिला।

सूचना पर नगर सेना कमांडेड पुष्पराज अमले के साथ मौके पर पहुंचे। गुम सैनिक के परिवार को सूचना दी गई। नवापारा पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाहार भेज दिया था। आज सैनिक के परिजनों ने मेकाहारा पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने कहा कि शव दो तीन दिन पुराना लग रहा है. सड़न थी इसलिए पीएम के लिए मेकाहारा हॉस्पिटल भेजा गया है। पूछताछ में पता चला कि सैनिक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मामले की जांच की जा रही है|

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE