LIVE UPDATE
राजनीति

लोकसभा चुनाव स्थगित करने की मांग, चुनाव आयोग और चीफ जस्टिस को लिखा पत्र

NCG New DESK Delhi :-

देश में सभी जगह लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। चुनाव आयोग ने भी आम चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। इसी बीच मणिपुर में लोकसभा चुनाव स्थगित करने की मांग उठी है। मैतेई कॉर्डिनेटिंग कमेटी (DMCC) ने चुनाव आयोग और भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचुड़ को पत्र लिखा है। जिसमें मणिपुर में आम चुनाव को टालने के लिया कहा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दरअसल, मणिपुर में पिछले कई महीनों से जातीय हिंसा जारी है। मैतेई और कुकी समुदाय के बीच चल रहे इस हिंसा में 221 लोगों की जानें चली गई, जिसका खामियाजा मैतेई, कुकी और अन्य समुदायों को भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली DMCC ने मणिपुर में अशांति, कानून-व्यवस्था को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए चिंता व्यक्त की है। दिल्ली मैतेई कॉर्डिनेटिंग कमेटी में दिल्ली मैतेई, लिकलाम नगाक्पा, एरामदाम मणिपुर और अंतर्राष्ट्रीय मैतेई जैसे संगठन शामिल हैं। सभी ने लोकसभा चुनाव को स्थगित करने की मांग की है।

बता दें कि मणिपुर की दो संसदीय सीटों आंतरिक मणिपुर और बाहरी मणिपुर के लिए 19 और 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। DMCC को इन क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर चिंता है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE