Dhurandhar 2 Controversy: रिलीज से ठीक पहले कानूनी मुसीबत में फंसे रणवीर सिंह, ‘धुरंधर 2’ के इस सीन पर मचा बवाल

Dhurandhar 2 Controversy: रिलीज से ठीक पहले कानूनी मुसीबत में फंसे रणवीर सिंह, ‘धुरंधर 2’ के इस सीन पर मचा बवाल, रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह इसकी बंपर एडवांस बुकिंग नहीं, बल्कि एक गहराता विवाद है। फिल्म की रिलीज में अब महज 3 दिन बचे हैं, लेकिन इससे पहले ही फिल्म के एक खास सीन को लेकर कानूनी नोटिस थमा दिया गया है। एक तरफ जहां फैंस इस एक्शन थ्रिलर का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसके कुछ दृश्यों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मुद्दा गरमा दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, 100 करोड़ पार
Dhurandhar 2 Controversy:आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने पहले ही इतिहास रचना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। याद दिला दें कि फिल्म के पहले भाग ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर तहलका मचाया था, यही वजह है कि सीक्वल से भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद की जा रही है।
किस बात पर शुरू हुआ ‘धुरंधर 2’ विवाद?
Dhurandhar 2 Controversy:विवाद की जड़ फिल्म का नया गाना ‘प्रलय’ और उसके कुछ पोस्टर हैं। फिल्म में रणवीर सिंह एक सिख व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। विवादित सीन में रणवीर सिंह को पगड़ी (टर्बन) पहने हुए सिगरेट पीते दिखाया गया है। सिख समुदाय और कई संगठनों का तर्क है कि पगड़ी के साथ धूम्रपान का चित्रण उनके धार्मिक सिद्धांतों और मर्यादा का अपमान है।
सेंसर बोर्ड और मंत्रालय को भेजा गया लीगल नोटिस
सिख एक्टिविस्ट विक्की थॉमस सिंह ने इस मामले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने निर्देशक आदित्य धर, अभिनेता रणवीर सिंह और निर्माताओं के खिलाफ सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में मांग की गई है कि सिगरेट पीने वाले सभी आपत्तिजनक दृश्यों को फिल्म से तुरंत हटाया जाए और फिल्म की टीम इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
राजनीतिक दलों ने भी जताई कड़ी आपत्ति
Dhurandhar 2 Controversy:सिर्फ सामाजिक कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि राजनीतिक स्तर पर भी इसका विरोध शुरू हो गया है। शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरणा ने इस पोस्टर को बेहद आपत्तिजनक करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन से अपील की है कि सिख भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म के विवादित विजुअल्स पर तुरंत रोक लगाई जाए।
क्या टल जाएगी रिलीज की तारीख?
Dhurandhar 2 Controversy:रिलीज से ऐन पहले इस कानूनी विवाद ने मेकर्स की नींद उड़ा दी है। जहां फिल्म अपनी कमाई से नए कीर्तिमान स्थापित करने को तैयार है, वहीं इस कानूनी नोटिस ने ‘धुरंधर 2’ के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना यह होगा कि क्या आदित्य धर और उनकी टीम विवादित सीन में बदलाव करेगी या मामला कोर्ट तक खींचेगा।



















