LIVE UPDATE
अपराधसरगुजा

नशे में धुत पति की हैवानियत, बच्चों की गैरमौजूदगी में पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

उदयपुर (सरगुजा)। नशे में धुत पति की हैवानियत, बच्चों की गैरमौजूदगी में पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुटा जूनापारा में एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी का मुंह दबाया ताकि उसकी चीखें बाहर न जा सकें और फिर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के नशे में अक्सर करता था विवाद

जानकारी के मुताबिक, आरोपी इंजोर साय मझवार शराब पीने का आदी था। वह अक्सर नशे की हालत में अपनी पत्नी नइहारो मझवार (40 वर्ष) और बच्चों के साथ मारपीट और झगड़ा करता था। सोमवार की रात जब वह घर पहुंचा, तो फिर से विवाद शुरू हो गया। रात करीब 12 बजे गुस्से में आकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।नशे में धुत पति की हैवानियत

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
बेमेतरा की टेमरी राशन दुकान में 527 क्विंटल चावल की कमी, 3 गिरफ्तार
बेमेतरा की टेमरी राशन दुकान में 527 क्विंटल चावल की कमी, 3 गिरफ्तार
October 26, 2026
बेमेतरा के टेमरी की राशन दुकान की जांच में 527.83 क्विंटल चावल और 21.88 क्विंटल नमक कम मिला। नांदघाट पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वारदात के वक्त घर पर नहीं थे बच्चे

इस हत्याकांड की सबसे दुखद बात यह रही कि जब यह घटना हुई, उस वक्त घर में कोई भी बच्चा मौजूद नहीं था। आरोपी की बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी ‘छेरता’ त्योहार मनाने के लिए दूसरे गांव गई हुई थी। वहीं, बेटा पास के ही एक रिश्तेदार के घर सोने गया था। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने अपनी पत्नी की जान ले ली।नशे में धुत पति की हैवानियत

सुबह पड़ोसियों को मिली जानकारी, पुलिस ने की कार्रवाई

मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों को इस हत्याकांड की भनक लगी, तो तुरंत उदयपुर पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।नशे में धुत पति की हैवानियत

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में पिकअप के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद, दो से पूछताछ
दुर्ग में पिकअप के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद, दो से पूछताछ
October 26, 2026
दुर्ग पुलिस ने खुर्सीपार क्षेत्र में रायपुर से नागपुर जा रही बोलेरो पिकअप से 4 करोड़ रुपये बरामद किए। दो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी की मानसिक स्थिति और पिछला रिकॉर्ड

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी इंजोर साय की मानसिक स्थिति और व्यवहार पहले से ही अस्थिर रहा है। वह पहले भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि शराब की लत ने उसे इतना हिंसक बना दिया कि उसने अपने ही हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।नशे में धुत पति की हैवानियत

इलाके में फैली सनसनी

इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे पुटा जूनापारा गांव में मातम और दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।नशे में धुत पति की हैवानियत

ये खबर भी पढ़ें…
पेंड्रा में बीट गार्ड से मारपीट, वर्दी फाड़ने के आरोप में केस दर्ज
पेंड्रा में बीट गार्ड से मारपीट, वर्दी फाड़ने के आरोप में केस दर्ज
October 26, 2026
गौरेला वन परिक्षेत्र के दर्री बीट में बीट गार्ड सूर्यकांत रात्रे से मारपीट और वर्दी फाड़ने का आरोप। गौरेला पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Dr. Tarachand Chandrakar

Editor-in-Chief

डॉ. ताराचंद चंद्राकर एक प्रखर विचारक और अनुभवी पत्रकार हैं, जो 'निडर छत्तीसगढ़' के माध्यम से निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं। तथ्यों की शुद्धता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें डिजिटल पत्रकारिता में एक विश्वसनीय नाम बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE