LIVE UPDATE
अपराधदुर्ग

Durg Crime News : दुर्ग भिलाई में सालों से नशीले पदार्थों की तस्करी, 216 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार : महाराष्ट्र से लाते हैं माल

Durg Crime News : दुर्ग भिलाई में सालों से नशीले पदार्थों की तस्करी, 216 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार : महाराष्ट्र से लाते हैं माल

Nidar Chhattisgarh :-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने भारी मात्रा में दो आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। लंबे अरसे से दोनों आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल थे। ये लोग ब्राउन शुगर को दुर्ग और भिलाई में ग्राहकों को सप्लाई करने का काम करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 4 लाख रुपए कीमत की 216 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया है।

Durg Crime News : दुर्ग भिलाई में सालों से नशीले पदार्थों की तस्करी, 216 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार : महाराष्ट्र से लाते हैं माल

मोहन नगर टीआई विपिन रंगारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजय नगर रेलवे पटरी के नीचे दो लोग ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 4 लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर और 1050 रुपए नगद प्राप्त हुए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम प्रांजल यादव (23 साल) निवासी शंकर नगर दुर्ग एवम रवि निर्मलकर (25 साल) गौरा चौरा शंकर नगर दुर्ग बताया

Durg Crime News : दुर्ग भिलाई में सालों से नशीले पदार्थों की तस्करी, 216 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार : महाराष्ट्र से लाते हैं माल

बड़े गिरोह से हैं कनेक्शन 

पुलिस ने बताया कि आरोपी ब्राउन शुगर को महाराष्ट्र के नागपुर की तरफ से मंगाते हैं इसके बाद इसे पूरे शहर में अलग-अलग ठिकानों में सप्लाई करते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वो लोग नागपुर में कहां से ब्राउन शुगर लाते हैं। इन लोगों के कनेक्शन किससे किससे जुड़े हुए हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE