दुर्ग नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने किया निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण, 36 अधिकारी व कर्मचारी मिले नदारत

निडर छत्तीसगढ़/दुर्ग l दुर्ग विधानसभा निर्वाचन का मतदान संपन्न होने के बाद नगर निगम दुर्ग में लोकहित के कार्यो को सुचारू रूप से सञ्चालन लिए निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कार्यालय खुलते ही कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया l

और पढ़े :-
- नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाही,सरकारी जमीन से हटाया कब्जा,निर्माण को ढहाया
- CG Election News : सक्षम अधिकारी के बगैर अनुमति के सभा करने पर महापौर को कारण बताओं नोटिस जारी
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ निगम मुख्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण कर विभाग प्रमुख एवं कर्मचारियो की उपास्थिति पंजी की की जांच की। वही जांच के दौरान 36 अधिकारी,कर्मचारी व प्लेसमेंट के कर्मचारी विभाग में अनुपस्थित पाये गए। सभी अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियो को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर

और पढ़े :-
- स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू की रोकथाम हेतु सघन अभियान
- पोटियाकला:आनंद विहार के सामने नाला से लगाकर किया अतिक्रमण,नोटिस का जवाब नही देने पर निगम ने चलाया जेसीबी
निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्य पर मुस्तैद रहकर जनहित के कार्यो को गति प्रदान करें। उन्होंने निर्देश में कहा समय- समय पर सभी विभागों की कार्यालयीन समय 10 बजे उपास्थिति की जांच की जावेगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मोहेंद्र साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर मौजूद रहें। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर




















