LIVE UPDATE
मध्यप्रदेश

electricity bill recovery:बिजली बिल वसूली में लगे कर्मचारी को तीन बदमाशों ने मार दी गोली

NCG NEWS DESK BHOPAL ;-

नजीराबाद थाना क्षेत्र में बिजली बिल वसूली में लगे कर्मचारी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। तीनों बदमाशों ने चेहरे पर नकाब बांध रखा था। गोली कर्मचारी को जांघ में लगी है। उसका भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस के अनुसार, मजीदगढ़ निवासी 36 साल का अशोक साहू बिजली मेंटेंनेंस करने वाली कंपनी का कर्मचारी है। वह बिजली का फाल्ट सुधारने के साथ बिजली बिल की बकाया वसूली करता है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अशोक साहू मंगलगढ़ गांव में बिजली वसूली कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में रुकने के बाद लघुशंका करने लगा, तभी एक बाइक से तीन नकाबपोश पहुंचे और उनमें से एक बदमाश ने पिस्टल से फायर कर दिया।

फायर होने से गोली उसके पैर की जांघ में लगी। गोली आरपार हो गई। अशोक ने घटना की जानकारी अपने परिचितों को मोबाइल पर दी। वे मौके पर पहुंचे और अशोक को लेकर नजीराबाद के प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां से अशोक को भोपाल ग्रीन सिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये भी पढे:-  

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE