LIVE UPDATE
रायपुर

EOW-ACB का बड़ा एक्शन: सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की 16 बेनामी संपत्तियां कुर्क

भ्रष्टाचार पर नकेल: EOW-ACB की छत्तीसगढ़ में पहली बड़ी कार्रवाई

रायपुर: EOW-ACB का बड़ा एक्शन: सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की 16 बेनामी संपत्तियां कुर्क, छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOW-ACB (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एजेंसी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सौम्या चौरसिया की आठ करोड़ रुपये की 16 अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। आरोप है कि ये सभी संपत्तियां भ्रष्टाचार से अर्जित की गई रकम से खरीदी गई थीं।

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

विशेष न्यायालय ने दिया अंतरिम कुर्की का आदेश

EOW-ACB ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि ब्यूरो के अपराध क्रमांक-22/2024, धारा 13 (1) बी, 13 (2) पीसीएक्ट 1988 के तहत दर्ज प्रकरण में सौम्या चौरसिया द्वारा बेनामी नामों से अर्जित की गई 16 अचल संपत्तियों को विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ने अंतरिम कुर्की का आदेश जारी किया है।EOW-ACB का बड़ा एक्शन: सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की 16 बेनामी संपत्तियां कुर्क

ज्ञात हो कि सौम्या चौरसिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज है। जांच में पाया गया है कि उन्होंने अपने करीबी रिश्तेदारों (सौरभ मोदी, अनुराग चौरसिया एवं अन्य) के नाम से लगभग 45 अचल संपत्तियां खरीदी थीं, जिनकी अनुमानित कीमत 47 करोड़ रुपये है। इनमें से कोयला लेवी और अन्य भ्रष्ट स्रोतों से खरीदी गई लगभग 39 करोड़ रुपये की 29 अचल संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले ही कुर्क कर चुका था।EOW-ACB का बड़ा एक्शन: सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की 16 बेनामी संपत्तियां कुर्क

EOW की पहली बड़ी कामयाबी, भविष्य में भी जारी रहेंगी ऐसी कार्रवाईयां

शेष बची 16 अचल संपत्तियों को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, रायपुर ने भ्रष्ट माध्यमों से अर्जित किए जाने के पुष्टिकृत साक्ष्य मिलने के बाद दिनांक 16.06.2025 को विशेष न्यायालय में दंड विधि संशोधन अध्यादेश 1944 के प्रावधानों के तहत कुर्की के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। इस पर सुनवाई करते हुए माननीय विशेष न्यायालय, रायपुर ने दिनांक 22.09.2025 को इन 16 अचल संपत्तियों, जिनका मूल्य लगभग 8 करोड़ रुपये है, को अंतरिम कुर्क करने का आदेश पारित किया।EOW-ACB का बड़ा एक्शन: सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की 16 बेनामी संपत्तियां कुर्क

यह उल्लेखनीय है कि यह अंतरिम कुर्की की कार्रवाई राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, रायपुर की पहली बड़ी कार्यवाही है। यह शासन के भ्रष्टाचार पर रोकथाम के प्रयासों के क्रियान्वयन में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुई है। EOW ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में अन्य लोक सेवकों के विरुद्ध भी अनुपातहीन संपत्ति/भ्रष्टाचार के मामलों में इसी तरह की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। यह कदम छत्तीसगढ़ में स्वच्छ प्रशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।EOW-ACB का बड़ा एक्शन: सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की 16 बेनामी संपत्तियां कुर्क

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE