Farji Doctor : झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Farji Doctor : झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बंगाली क्लिनिक चलाने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ सेक्टर-5 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिला स्वास्थ्य विभाग के ड्रग कंट्रोल विंग की ओर से यह खुलासा हुआ है l
SCG News desk Gurgaon :-
गुड़गांव : बंगाली क्लिनिक चलाने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ सेक्टर-5 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिला स्वास्थ्य विभाग के ड्रग कंट्रोल विंग की ओर से मिली शिकायत के बाद यह एफआईआर दर्ज की गई है। सेक्टर- 5 थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ड्रग इंस्पेक्टर पूजा चौधरी ने बताया कि गुड़गांव गांव स्थित छोटी माता मंदिर के पास एक क्लिनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर के बारे में शिकायत मिली थी। जिसके बाद गुरुवार को विभाग की टीम ने यहां रेड की। लेकिन टीम के जाते ही आरोपी डॉक्टर वहां से फरार हो गया।
टीम ने पाया कि झोलाछाप डॉक्टर के पास कोई डिग्री नहीं थी। इसके अलावा, आरोपी ने काफी मात्रा में दवाइयां भी रखी हुई थीं। इसके इलाज से कई लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो चुका थे, जिसके चलते ही डॉक्टर के खिलाफ शिकायत मिली थी। ड्रग कंट्रोल विंग की ओर से इंडियन मेडिकल एक्ट की धारा 15 (2,3) और ड्रग एक्ट की धारा 18 (ए, सी) का हवाला देते हुए सेक्टर- 5 थाना पुलिस को शिकायत दी गई। मामले के आईओ एसआई सुनील कुमार ने बताया कि ड्रग विभाग की अधिकारी पूजा चौधरी की शिकायत पर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही फरार डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



















