पटवारी द्वारा मानसिक रुप से प्रताड़ित किसान ने कलेक्टर से की इच्छामृत्यु की मांग

NCG NEWS DESK Bilaspur :-
बिलासपुर के टांडा गांव में एक किसान ने पटवारी से परेशान होकर कलेक्टर से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है । किसान पटवारी द्वारा जमीन सीमांकन न किये जाने और मानसिक प्रताड़ना से ट्रस्ट होकर यह कदम उठाया है। जानकारी अनुसार पटवारी किसान को बीते 1 वर्ष पहले से टाल मटोल कर रहा है। कृषक घासीदास वैष्णव ने बताया कि उसकी भूमि खसरा नं. क्रमशः 1281/1, 1316/4, 1316/6 जो राजस्व अभिलेख में दर्ज है। किसान ने बी-1, नक्शा और नोट शीट के साथ पटवारी शशांक त्रिपाठी से मांगने पर पटवारी ने 7 फरवरी को सिर्फ बी-1 दिया और किसान ने जब नक्शे की मांग की तो सर्वर नहीं है कहकर भगा दिया गया।
पटवारी द्वारा किसान को दिया जा रहा धमकी
बाद में सम्पूर्ण कागजात के लिए कृषक ने पटवारी से कहा तो पटवारी द्वारा खसरा नं. 1316/6 को मैं दूसरे के साथ सौदा कर दिया हूं । उक्त भूमि का एक लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री कर दो कहा गया । किसान द्वारा जमीन की जानकारी मांगने पर पटवारी द्वारा मेरे पास उस भूमि कि कोई जानकारी नहीं है न ही कोई रिकार्ड है कहा जाता है और उस रकबे कि भूमि को कृषक को 1 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री करके बेचने की बात कह रहा है जिससे किसान चिंतित है । भूमि की जानकारी मांगने पर पटवारी द्वारा किसान कि धमकी दी जा रही है जिससे वह भयभीत है ।
इच्छामृत्यु की मांग
किसान का आरोप है कि पटवारी खसरा नम्बर 1316/6 की भूमि को खुद सौदा करने की बात कहता है । पटवारी उक्त खसरे की भूमि को नहीं बताऊंगा कहता है और जहां शिकायत करना है कर दो नेताओं के करीबी होने का हवाला देता है जिसके चलते किसान की मानसिक रुप से प्रताड़ित हो रहा है । किसान कि आर्थिक स्थिति खराब है और अब पटवारी शशांक त्रिपाठी की धमकी के चलते किसान ने इच्छामृत्यु (आत्मदाह करने) की मांग की है ।
ये भी पढ़े :-



















