E-paper LIVE Radio व्यापार शिक्षा हमर छत्तीसगढ़ कृषि एवं पर्यावरण खेल टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल नौकरी गैजेट दिल्ली मनोरंजन संपादकीय सूचना का अधिकार

बिजली कटौती से बर्बाद हुई फसल, कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

By Nidar Chhattisgarh Desk

Published on: March 12, 2025

Follow Us

बिजली कटौती से बर्बाद हुई फसल, कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

महासमुंद: किसान पूरन निषाद की आत्महत्या से क्षेत्र में आक्रोश, सरकार से मुआवजे की मांग

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ग्राम सिंघनपुर में एक किसान ने बिजली कटौती और कर्ज के दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान पूरन निषाद ने अपने खेत में लगे नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि बिजली कटौती की वजह से फसल सूख गई, जिससे वह मानसिक तनाव में थे। बिजली कटौती से बर्बाद हुई फसल, कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मृतक किसान पूरन निषाद ने झलप स्थित ग्रामीण सेवा सहकारी बैंक से 1.55 लाख रुपये का केसीसी कर्ज लिया था, साथ ही साहूकारों से भी करीब 1.5 लाख रुपये उधार लिया था। परिवार का कहना है कि कर्ज चुकाने का एकमात्र जरिया खेती थी, लेकिन बिजली कटौती की वजह से सिंचाई नहीं हो पाई और फसल बर्बाद हो गई। बिजली कटौती से बर्बाद हुई फसल, कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

बिजली कटौती बनी मौत की वजह?

मृतक किसान के बेटे तुलेश्वर निषाद ने बताया कि उनके पिता ने खेत में बोरिंग करवाई थी, लेकिन बिजली कटौती की वजह से पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 6-8 घंटे तक बिजली कट जाती थी, कई बार ऑपरेटर की लापरवाही से पूरी रात बिजली नहीं आती थी, जिससे खड़ी फसल बर्बाद हो गई। बिजली कटौती से बर्बाद हुई फसल, कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

कांग्रेस नेता ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने इस घटना के लिए बिजली विभाग और प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन किए गए, लेकिन सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। बिजली कटौती से बर्बाद हुई फसल, कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

स्थानीय किसानों में आक्रोश, मुआवजे की मांग

इस घटना के बाद स्थानीय किसानों में भारी आक्रोश है। किसान संगठनों ने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और बिजली आपूर्ति में सुधार करने की मांग की है। बिजली कटौती से बर्बाद हुई फसल, कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

जांच के आदेश, प्रशासन ने साधी चुप्पी

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती की वजह से आत्महत्या का दावा जांच के बाद ही किया जा सकता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और एसडीएम व थाना प्रभारी को विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। बिजली कटौती से बर्बाद हुई फसल, कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

, , , ,

Related Posts

Surya Grahan 2027: 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण और मेष में ‘वक्री शनि’ का दुर्लभ संयोग! क्या 2 अगस्त को मचेगी तबाही?

Surya Grahan 2027: 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण और मेष में ‘वक्री शनि’ का दुर्लभ संयोग! क्या 2 अगस्त को मचेगी तबाही?

umbai-Pune Travel: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर! 15,000 करोड़ के नए एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

umbai-Pune Travel: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर! 15,000 करोड़ के नए एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

मदद के बहाने बड़ा धोखा: किराए का घर दिलाने का झांसा देकर 22 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मदद के बहाने बड़ा धोखा: किराए का घर दिलाने का झांसा देकर 22 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Janjgir-Champa Accident: जांजगीर-चांपा में रविवार को पसरा मातम, बेकाबू ऑटो पलटने से यात्री की मौत, 5 घायल

Janjgir-Champa Accident: जांजगीर-चांपा में रविवार को पसरा मातम, बेकाबू ऑटो पलटने से यात्री की मौत, 5 घायल

Car Loan: नई कार का है सपना? ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन, ब्याज दरें और ऑफर्स जानकर झूम उठेंगे आप!

Car Loan: नई कार का है सपना? ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन, ब्याज दरें और ऑफर्स जानकर झूम उठेंगे आप!

Shreya Kalra Controversy: क्या श्रेया ने बॉयफ्रेंड ऋषभ को दिया धोखा? ‘मिस्ट्री मैन’ के कंधे पर बैठकर डांस करने का सच आया सामने!

Shreya Kalra Controversy: क्या श्रेया ने बॉयफ्रेंड ऋषभ को दिया धोखा? ‘मिस्ट्री मैन’ के कंधे पर बैठकर डांस करने का सच आया सामने!

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल The 12 Best Superfoods for Older Adults भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध?