सडक़ से रेल ट्रैक पर पहुंचे किसान, कई ट्रेनों पर असर

NCG NEWS DESK Jalandhar :
गन्ने की कीमत की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी है। आज किसानों ने रेलवे ट्रैक पर भी धरना लगा दिया। हालांकि नेशनल हाईवे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था लेकिन किसानों ने ट्रैक तक पहुंचने में सफलता हासिल कर ली। बुधवार को मुख्यमंत्री के साथ बैठक न हो पाने के बाद किसान गुरुवार को धन्नोवाली के पास रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। भारी संख्या में तैनात पुलिस बल भी उन्हें रोक नहीं पाया। रेलवे ट्रैक बंद होते ही शताब्दी एक्सप्रेस को कपूरथला के फगवाड़ा में रोक दिया है।
किसानों का प्रदर्शन जालंधर कैंट स्टेशन के पास हो रहा है। रेलवे के मुताबिक इस ट्रैक से रोजाना चौबीस घंटे में 120 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। गुरूवार को 40 ट्रेनें निकल चुकी थीं, अब 80 ट्रेनों को डायवर्ट करने के लिए रेल अफसरों में मंथन शुरू हो चुका है। वहीं ट्रेनें प्रभावित होने से जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़े :-
आंगनबाड़ी के सेप्टिक टैंक में गिरा बच्चा, मौत



















