LIVE UPDATE
गरियाबंदहमर छत्तीसगढ़

महिला मेडिकल आफिसर ने लगाई फांसी

NCG NEWS DESK Gariaband :

छुरा अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर ने किराए के मकान में फांसी लगा ली. मामला छुरा थाना क्षेत्र का है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. छुरा अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ डॉक्टर सीमा अलोने उम्र 38 वर्ष ने शनिवार की शाम फांसी लगा ली. डॉक्टर ने अपने सरकारी आवास के आगे ही एक किराए का मकान लिया हुआ था, जहां उनके माता-पिता रहते थे. सरकारी आवास में पति डॉ. भारत भूषण आर्या के साथ रहती थीं. शनिवार शाम को पति जब अपने निजी क्लीनिक में थे|

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मां इवनिंग वॉक के लिए गई हुई थीं और पिता सब्जी खरीदी के लिए बाजार गए थे. तभी महिला डॉक्टर ने किराए के मकान में दुपट्टा को फंदा बना कर फांसी पर लटक गई. इवनिंग वॉक से वापस लौटने पर मां ने बेटी को फंदे पर लटके देखा. तुरंत उन्होंने इसकी सूचना दामाद को दी, जिन्होंने तुरंत बॉडी को उतारकर उपचार का प्रयास किया. इसके बाद सरकारी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक सांसे उखड़ गई थी. छुरा थाना प्रभारी प्रवीन भारती ने बताया कि पंचनामा कर शव को पीएम करवाने गरियाबंद भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है|

यह भी पढ़े :-

ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार, गांव में सड़क नहीं होने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

पड़ोसी महिला की हैवानियत: रस्सी से गला घोंटकर 10 वर्षीय बच्चे हत्या

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE