LIVE UPDATE
भारत

गैलेक्सी प्लाजा में लगी आग, जान बचाने को तीसरी और पांचवीं मंजिल से शीशे तोड़कर कूदे लोग

NCG NEWS DESK ग्रेटर नोएडा -ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बने गैलेक्सी प्लाजा में आग लगने से हड़कंप मच गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें कुछ लोग पांचवी और तीसरी मंजिल से शीशे तोड़कर नीचे कूदते हुए दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति पांचवी मंजिल से कूद गया, उसका भी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि उसे काफी चोट भी लगी है। बताया जा रहा है कि उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में काफी तेज चोट लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और बिसरख कोतवाली की पुलिस टीम भी पहुंच गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ही आग लगी है। आग बहुत ज्यादा भीषण नहीं है। लेकिन, प्लाजा के अंदर धुआं भर जाने से लोगों का दम घुट रहा है और लोग नीचे भी नहीं उतर पा रहे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इसीलिए पांचवी मंजिल से लोगों के कूदने की सूचना मिली है। फिलहाल मौके पर पहुंची टीम ने राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन, अभी यह बता पाना काफी मुश्किल है कि प्लाजा के अंदर कितने लोग मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड और लोकल पुलिस के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और जो लोग भी अंदर फंसे हैं, उनको निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE