LIVE UPDATE
रायपुर

रायपुर में एसी ब्लास्ट से लगी आग, दो लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर: राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में महिला समेत दो लोगों की जान चली गई। शनिवार शाम करीब 8 बजे सेक्टर-1 में स्थित एक कार्यालय में एसी में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यहां ऑटोमेशन आर्ट नाम का होम इंटीरियर डिजाइन का ऑफिस संचालित था, जिसमें यह घटना घटी। रायपुर में एसी ब्लास्ट से लगी आग, दो लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हादसे में झुलसे दो लोगों की हुई मौत

इस हादसे में ऑटोमेशन आर्ट के संचालक आरिफ मंजूर खान और उनकी कर्मचारी मुस्कान उर्फ मशरत खान गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों को तुरंत अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रायपुर में एसी ब्लास्ट से लगी आग, दो लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

धमाके से टूटे खिड़की के कांच, क्षेत्र में मचा हड़कंप

स्थानीय पार्षद बंटी होरा ने बताया कि यह ब्लास्ट इतना तेज था कि खिड़की के शीशे टूटकर नीचे जा गिरे। घटना के समय ऑटोमेशन आर्ट के ऑफिस में आरिफ और मुस्कान मौजूद थे। आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। रायपुर में एसी ब्लास्ट से लगी आग, दो लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

ऑफिस से धुंआ उठता देख बच्चों को किया सुरक्षित बाहर

आरिफ ने ट्यूशन क्लास में पढ़ रहे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए निर्देश दिए। लेकिन जब उन्हें अपने स्टाफ के फंसे होने का पता चला तो वे मुस्कान को बचाने के लिए ऑफिस के अंदर गए। दुर्भाग्यवश, अंदर जाने के बाद ऑफिस का डोर ऑटोमेटिक लॉक हो गया और वे दोनों अंदर फंस गए। एसी ब्लास्ट के कारण धुंआ भर गया, जिससे दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। रायपुर में एसी ब्लास्ट से लगी आग, दो लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

मुस्कान की मौत से परिवार में गहरा सदमा

मुस्कान अपनी बूढ़ी मां के साथ रहती थी और घर की इकलौती कमाने वाली सदस्य थी। उनके पिता का निधन पहले ही हो चुका था। इस हादसे से मुस्कान के परिवार और आरिफ के जान-पहचान वालों को गहरा सदमा पहुंचा है। रायपुर में एसी ब्लास्ट से लगी आग, दो लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE