LIVE UPDATE
सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व एसपी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, CBI और IB में करेंगे सेवा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व एसपी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, CBI और IB में करेंगे सेवा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षकों को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारियों आशुतोष सिंह और पुष्कर शर्मा अब देश की प्रमुख केंद्रीय एजेंसियों में अपनी सेवाएं देंगे।

CBI में एसपी बने IPS आशुतोष सिंह

छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) में पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले महासमुंद जिले में एसपी के पद पर पदस्थ रह चुके हैं।
गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, सीबीआई में उनका कार्यकाल ज्वाइनिंग की तारीख से 5 वर्ष या अगले आदेश तक (जो पहले हो) रहेगा।सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व एसपी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

IB में असिस्टेंट डायरेक्टर बने पुष्कर शर्मा

वहीं, छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी पुष्कर शर्मा को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है। वे अब तक माना बटालियन रायपुर में कमांडेंट के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
केंद्र से आदेश जारी होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया है। वे जल्द ही दिल्ली पहुंचकर नई जिम्मेदारी संभालेंगे।सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व एसपी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ कैडर के लिए गौरव का अवसर

दोनों अधिकारियों की केंद्रीय एजेंसियों में नियुक्ति को छत्तीसगढ़ कैडर के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। CBI और IB जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में उनकी भूमिका कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम होगी।सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व एसपी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE