LIVE UPDATE
अपराधरायपुर

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 35 लाख की ठगी, कांग्रेस नेता के खिलाफ 420 का मामला दर्ज 

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 35 लाख की ठगी, कांग्रेस नेता के खिलाफ 420 का मामला दर्ज 

NCG News desk Raipur :-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कांग्रेसी नेता का अपनी ऊपर तक पहचान बताकर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपये ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा कहा गया कि मेरी पहचान ऊपर तक है, रुपए दो सरकारी नौकरी लगवा दूंगा। ऐसा बोलकर 35 लाख रु. ठगी करने वाले कांग्रेस नेता राकेश सिंह बैस एवम इसके PA को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों ने मिलकर CISF जवान सहित अन्य को सरकारी नौकरी लगाने के नाम से उनके साथ धोखाधड़ी की थी। रायपुर डीडी नगर थाने में धारा 420, 34 भादवि के तहत पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी राकेश सिंह बैस राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का प्रदेशअध्यक्ष भी है।

दरअसल मामला यह है कि पीड़ित CISF जवान रामनारायण राजपूत ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2021-2022 में मंडी निरीक्षक, उप निरीक्षक खादय निरीक्षक, अन्य विभागो में भर्ती निकली थी। जिसमे पीड़ित परिवार के लोगों ने विभिन्न पदो पर आवेदन पेश किये थे। भर्ती प्रक्रिया के दौरान उनका परिचय राकेश सिंह बैस से हुई। राकेश ने खुद को कांग्रेस का नेता बताया और कहा कि उसकी पहचान बहुत ऊपर तक है, वो चाहे तो कई लोगों को नौकरी लगवा सकता है, इसके लिए उसे रूपए देने होंगे। झांसे में आकर पीड़ित CISF जवान ने अपने परिवार वालों को नौकरी लगाने के एवज में दिनांक 8.1.2022 से 5.4.2022 तक अलग-अलग किश्तों में कुल 35,00,000 रूपये दे दिए।

रुपये देने के बाद भी जब नौकरी के लिए कोई ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिलने पर, पीड़ित से राकेश सिंह बैस ने कहा कि अन्य लोगों ने अधिक पैसा नौकरी के लिए दिए है। इसी कारण तुम्हारी नौकरी नहीं लग पाई है। मै तुम्हारे पैसे वापस कर दूंगा कहकर पैसे देने के लिए बार बार टालमटोल करने लगा। काफी समय बीतने के बाद भी जब पैसे वापस नहीं मिले तो रामनारायण ने खुद को ठगा हुआ समझ कर इसकी शिकायत थाना डी.डी.नगर में में दर्ज कराई। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, क्राइम ASP अभिषेक माहेश्वरी एवम ASP देव चरण पटेल को मामले की जांच कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए।

पुलिस ने आरोपी राकेश बैस और उसके साथी ओम नारायण पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश बैस थाना डी.डी.नगर क्षेत्र का पुराना हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध थाना डीडी नगर, पुरानी बस्ती, आजाद चौक एवं आमानाका में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, उद्यापन सहित अन्य मामलों के 1 दर्जन से अधिक अपराध है, जिनमें आरोपी जेल भी जा चुका है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE