LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़दुर्ग

भाजपा की “महतारी वंदन योजना” की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर रात में सपना आया और सुबह वे ‘ट्वीट’ करने लगे–भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल

NCG NEWS DESK BHILAI भारतीय जनता पार्टी के पाटन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा है कि भाजपा की महतारी वंदन योजना को पूरे छत्तीसगढ़ में प्रत्येक वर्ग के लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है तथा इस पर विश्वास किया जा रहा है।इस योजना की घोषणा से, कांग्रेस पार्टी, बुरी तरह से घबरा गई है। भाजपा की इस योजना की लोकप्रियता से घबराए हुए लोगों को रात में नींद नहीं आ रही है। शायद, घबराहट में, रात में सपना आया और सुबह ट्वीट करने लगे कि हम लोग भी महिलाओं को पैसा देंगे ।

उन्होंने कहा कि मजेदार बात है कि ट्वीट कर जो घोषणा की गई है महिलाओं को पैसा देने का वादा किया जा रहा है उसकी घोषणा करने के पहले  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक वैज तक को भी विश्वास में नहीं लिया गया। इससे ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस में ऐसे नेता, पार्टी से भी ऊपर और बड़े हो गए हैं। कांग्रेस कई टुकड़ों में विभाजित दिख रही है और उसके  नेता स्वयं को अपमानित भी महसूस कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

भाजपा प्रत्याशी बघेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा महिलाओं को पैसा देने का वादा करने पर प्रतिक्रिया में बोलते हुए यह बातें कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की महतारी वंदन योजना से पूरे प्रदेश में महिलाए जुड रही हैं। गांव गांव में महिलाएं इसका फॉर्म भर रही हैं। इससे हमारे मुख्यमंत्री की नींद उड़ गई। वे भी महिलाओं को पैसा देने का वादा करने लग गए हैं। यह वादा सिरे से ही पूरा फर्जीवाड़ा नजर आ रहा है।

ऐसा वादा करने के पहले कम से कम पार्टी को तो विश्वास में ले लेना था। इसके बारे में पार्टी के दूसरे नेताओं को जानकारी दे देनी चाहिए थी। उन दूसरे नेताओं का भी सुझाव ले लेना था। कांग्रेस नेताओं को ऐसी घोषणा के बारे में जानकारी नहीं है।

आम लोगों को तो समझ में ही नहीं आ रहा है कि यह किसका वादा है, कांग्रेस पार्टी का, कि एक निजी व्यक्ति का। दिलचस्प बात है कि महिलाओं को पैसा देने की कांग्रेस की अभी हर सभा में घोषणा की जा रही है लेकिन हालात ऐसे हैं कि आम लोगों को कहीं भी मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर भरोसा नहीं हो रहा हैं। या घोषणा कम एक फर्जीवाडा के जैसा वादा लग रहा है और पिछली बार चुनाव के समय में भी महिलाओं को इस पार्टी ने ₹500 देने का वादा किया था। लोगों को मालूम है कि वह वादा, तो आज तक पूरा नहीं किया गया तो नया वादा कहां से पूरा होगा।

भाजपा प्रत्याशी बघेल ने कहा की छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले पांच वर्षों के दौरान ऐसे ही काम किए गए हैं। कांग्रेस के लोगों को भी विश्वास में नहीं लिया गया और रोज नए-नए घोटाले होते रहे। जब रोज नए घोटाले सामने आ रहे हैं तो कांग्रेस के लोगों को भी समझ में आ रहा है कि इस सरकार ने 5 साल तक कैसा काम किया है।ऐसे हालत है कि आम लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि महिलाओं को  15 हजार रुपए देने की घोषणा सिर्फ मुख्यमंत्री की घोषणा की कांग्रेस पार्टी की तो इस पर भरोसा कौन कर सकेगा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE