PF से लेकर PAN card तक, 1 अप्रैल से होंगे 5 बड़े बदलाव, जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

NCG News desk Durg:-
मार्च महीने का आज अंतिम दिन है। वित्त वर्ष का भी यह अंतिम दिन है। अब 1 अप्रैल से कई बदलाव होंगे, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर होगा। जानिए कौनसे हैं वे बदलाव
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!
EPFO का ट्रांसफर
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नियमों में 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब नौकरी बदलने की स्थिति में कर्मचारी का ईपीएफओ खाता खुद-ब-खुद नए नियोक्ता के पास ट्रांसफर हो जाएगा। पहले के नियम के अनुसार खाताधारकों के आवेदन पर ही खाते को ट्रांसफर किया जाता था।(PF से लेकर PAN card तक)

निष्क्रिय हो जाएगा पैन कार्ड
सरकार पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तारीख को कई बार बढ़ाया जा चुका है। अगर 31 मार्च से पहले आपने अपना पैन और आधार कार्ड लिंक नहीं कराया तो आपका पैन कार्ड कैंसिल हो सकता है। पैन कार्ड निष्क्रिय होने पर आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है। ऐसे में उसे दोबारा एक्टिव कराने के लिए आपको 1000 रुपए के जुर्माने का भी भुगतान करना पड़ेगा। 31 मार्च 2024 से पहले अपना पैन और आधार कार्ड आपस में लिंक करा लें।(PF से लेकर PAN card तक)
LPG की कीमतों में बदलाव
देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 1 अप्रैल को बदलाव होता है। ऐसे में 1 अप्रैल को कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों बदलाव हो सकता है। हालांकि हो सकता लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम जनता को एलपीजी की कीमतों में कुछ राहत मिले।(PF से लेकर PAN card तक)
फास्टैग में बदलाव
अगर आप फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं तो एनएचएआई ने लोगों से 1 अप्रैल से पहले केवाईसी अपडेट करने को कहा है। ऐसा न करने पर आपके फास्टैग अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसके बाद आपके खाते में भले ही पैसे हो लेकिन आप अपने टोल का भुगतान नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपको 1 अप्रैल से पहले केवाईसी अपडेट करना आवश्यक है।(PF से लेकर PAN card तक)
क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
1 अप्रैल 2024 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होने के बाद क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव होने हैं। इसमें एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नियम 1 अप्रैल 2024 से बदल जाएंगे। नए नियमों के अनुसार क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए का भुगतान करने पर अब रिवार्ड प्वाइंड नहीं जारी किए जाएंगे। कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर भी यह नियम 15 अप्रैल 2024 से लागू किया जा सकता है। (PF से लेकर PAN card तक)



















