LIVE UPDATE
दुर्ग

युवती ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

NCG NEWS DESK DURG :-

पुलगांव थानांतर्गत शिवनाथ नदी में केलाबाड़ी निवासी 25 वर्षीय युवती ने छलांग लगा दी। तभी राहगीरों ने उसे देखकर शोर मचाया। वहां मौजूद मछुआरों ने तत्काल नदी में कुदकर युवती की जान बचा ली। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। काफी मान-मन्नौवल के बाद युवती घर लौटी। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसकी पड़ताल पुलिस करेगी। घटना मंगलवार शाम की है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगवार शाम को दुर्ग-राजनांदगांव स्थित शिवनाथ पुल से एक युवती नीचे कुद गई। इसी बीच विद्युत नगर दुर्ग के रहने वाले शरद उइके और सुभाष नगर कसारीडीह निवासी प्रवीण साहू अंजोरा से दुर्ग की ओर आ रहे थे। युवती को नदी में छलांग लगाते देख दोनों युवकों ने बाइक रोककर शोर मचाया और लोगों को मदद के लिए आवाज लगाईं

शोर सुनकर नदी के पास रहने वाले मछुआरे प्रभु निषाद और बंशीलाल ढीमर दौड़कर वहां पहुंचे और नदी में कुदकर उन्होंने युवती की जान बचा ली। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी। परिजन घटना स्थल पहुंचे। लेकिन युवती अपने परिजनों के साथ जाने से इंकार करने लगी। इसके बाद परिजनों और पुलिस के समझाईश के बाद आखिरकार युवती घर लौटी। पुलिस ने इस मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है। युवती ने फिलहाल यह कदम क्यों उठाया, इस संबंध कुछ नहीं बताई है। युवती के नार्मल होने के बाद पुलिस पूछताद कर वास्तविकता का पता लगाईगी।

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE