LIVE UPDATE
अपराध

‘रानी बनाकर रखूंगा’ का दिया झांसा: 8 साल तक महिला की आबरू से खेलता रहा सरकारी शिक्षक, अब सलाखों के पीछे

बालोद: ‘रानी बनाकर रखूंगा’ का दिया झांसा:छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ एक सरकारी स्कूल के सहायक शिक्षक ने शादी का झांसा देकर एक महिला का 8 सालों तक शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

‘रानी बनाकर रखूंगा’ का दिया झांसा: भरोसे की आड़ में 8 साल तक शोषण

‘रानी बनाकर रखूंगा’ का दिया झांसा: मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। 50 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि प्राथमिक शाला में पदस्थ 43 वर्षीय सहायक शिक्षक, रज्जू महिलांग ने करीब आठ साल पहले उससे जान-पहचान बढ़ाई थी। आरोपी ने महिला को सुनहरे सपने दिखाए और ‘रानी बनाकर रखने’ व शादी करने का वादा किया। इसी वादे के जाल में फंसाकर वह लंबे समय तक पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जब शिक्षक की असलियत आई सामने

‘रानी बनाकर रखूंगा’ का दिया झांसा:पीड़िता के अनुसार, आरोपी शिक्षक उसे लगातार शादी का आश्वासन देकर टालता रहा। सालों बीत जाने के बाद जब महिला को उसकी नीयत पर शक हुआ और उसने कड़ा रुख अपनाया, तब आरोपी की असलियत सामने आ गई। ठगे जाने का एहसास होने पर महिला ने बालोद थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस की सख्त कार्रवाई और BNS की धाराएं

'रानी बनाकर रखूंगा' का दिया झांसा: 8 साल तक महिला की आबरू से खेलता रहा सरकारी शिक्षक, अब सलाखों के पीछे

‘रानी बनाकर रखूंगा’ का दिया झांसा:शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध बनाना) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।

‘रानी बनाकर रखूंगा’ का दिया झांसा:पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

समाज के लिए चेतावनी

‘रानी बनाकर रखूंगा’ का दिया झांसा:यह घटना उन लोगों के लिए एक सबक है जो रिश्तों की मर्यादा भूलकर कानून के साथ खिलवाड़ करते हैं। पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है।

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE