LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़कांकेर

एक करोड़ रुपये की बीमा राशि के लिए नाती ने रची नानी की हत्याा की साजिश, सांप से कटवाया..जानिए क्याी है सनसनीखेज मामला

NCG NEWS DESK kanker ;-

छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में हत्‍या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीमा की एक करोड़ रुपये की राशि के लिए नाती ने रिश्‍ते का कत्‍ल कर दिया। नाती ने एक करोड़ के लिए सांप से कटवाकर नानी को मौत के घाट उतार दिया। कांकेर पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश किया है। साथ ही आरोपित के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानिए क्‍या है सनसनीखेज मामला

दरअसल, यह मामला कांकेर के पखांजूर इलाके का है। कांकेर पुलिस ने नौ महीने पहले हुई बुजुर्ग महिला की मौत की गुत्‍थी सुलझा ली है। पुलिस की छानबीन में ये पता चला कि बुजुर्ग महिला की मौत सामान्‍य नहीं हुई थी, बल्कि उसके नाती ने अपने नानी हत्‍या की थी। हत्‍या के पीछे की वजह इंश्‍योरेंस के एक करोड़ रुपये हैं, जो नाती ने प्री-प्‍लान के तहत नानी के नाम कराए थे। मलतब आरोपित ने पहले ही हत्‍या की साजिश रच ली थी।

जानकारी के अनुसार करीब नौ महीने पहले एक बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया था। पहले तो बुजुर्ग की मौत को सामान्‍य मान लिया गया, लेकिन पुलिस ने जब छानबीन की तो असलियत सामने आई। फिर पता चला कि बजुर्ग महिला की मौत सामान्‍य नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्‍या की गई थी। और बुजुर्ग महिला का हत्‍यारा और कोई नहीं बल्कि उसका नाती ही निकला।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE