गुंडरदेही पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी आदतन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद

गुंडरदेही पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी आदतन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद
Nidar Chhattisgarh Balod :-
रोमेन्द्र सोनवानी/गुंदरदेही
बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकोसा निवासी आदतन चोर गिरफ्तार, पहले भी कई बार जा चुका है जेल।
बालोद पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुविभाग गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व मे प्रकरणो मे चोरी गये मशरूका व अज्ञात आरोपी के पता तलाश हेतु सायबर सेल बालोद एवं थाना गुण्डरदेही का संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण के विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान डॉग स्कॉड , मुखबिरो की सूचना के आधार पर संदिग्ध आरोपी प्रीतम मारकण्डे पिता दीपक मारकण्डे उम्र 27 साल निवासी सिकोसा जो उक्त घटना के बाद से फरार था। जिसे गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं मेहनत से गिरफ्तार किया गया । थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि दिनांक 13.05.2023 को रात्रि मे वह अपने टीव्हीएस मोटर सायकल से ग्राम सलौनी जाकर देशमुख वेल्डींग वर्कशॉप मे चोरी करने की नियत से प्रवेश कर नगदी रकम 15,000 रूपये व वेल्डींग रॉड, केबल वॉयर, कटर मशीन को चोरी किया। उसके बाद उसी रात्रि को करीबन 03ः00 बजे चोरी करने के नियत से ग्राम बिरेतरा गैंस गोदाम के सीसीटीव्ही कैमरा के केबल को काटकर ऑफिस अंदर प्रवेश कर चोरी करने का प्रयास किया एवं दिनांक 20.05.2023 से 21.05.2023 के मध्य रात्रि जिला सहकारी बैंक के पिछे की खिडकी को ग्राम सलौनी से चोरी किये गैंस कटर से काटकर बैंक अंदर प्रवेश कर लॉकर को तोडने का प्रयास किया, लॉकर नही टुटने पर बैंक के सीसीटीव्ही कैमरा के एनव्हीआर को चोरी कर अपने साथ ले गया ।
पुलिस ने आरोपी के पास से केबल वॉयर, कटर मशीन, चोरी मे इस्तेमाल किये औजार, सीसीटीव्ही का एनव्हीआर घटना मे प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 24 N 5843, टीव्हीएस एक्सल क्रमांक CG 24 K 3962 बरामद किया। जिसकी कीमत 87,000 रूपये बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बीते वर्ष 2021 मे बालोद थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम निपानी के जिला सहकारी बैंक में रात्रि के समय बैंक के ताला को तोडकर अंदर प्रवेश किया एवं वहा पर लगे सीसीटीव्ही कैमरा के डीव्हीआर एंव अन्य समान को चोरी कर लॉकर को तोडने का प्रयास किया किंतु लॉकर को तोड़ने में असफल रहे । आरोपी प्रीतम मारकण्डे पिता दीपक मारकण्डे उम्र 27 साल निवासी सिकोसा को उक्त प्रकरणो मे दिनांक 27.05.2023 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तारी में ये रहे शामिल
सहायक उपनिरीक्षक संजीवन साहू, सहायक उपनिरीक्षक डोमन साहू, सउनि लता तिवारी, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक योगेश सिन्हा, आरक्षक. विवेक शाही, आरक्षक. विपीन गुप्ता, सायबर सेल बालोद, आरक्षक दमन वर्मा, आरक्षक पंकज तारम, आरक्षक सुमित पटेल का विशेष योगदान रहा।



















