यहां बिना पैसे कोई काम नहीं होता, पटवारी बोले रुपये तो देने पड़ेंगे : वीडियो वायरल

यहां बिना पैसे कोई काम नहीं होता, पटवारी बोले रुपये तो देने पड़ेंगे : वीडियो वायरल
NCG News desk Gaurela-Pendra-Marwahi:-
निडर छत्तीसगढ़। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के राजस्व विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े अधिकारी ने लोगों को इस कदर परेशान कर रखा है कि लोग यह कहने लगे हैं कि नए सरकार में कौन राजस्व मंत्री आयेंगे जो राजस्व के मामले में लोगों की परेशानी खत्म करेंगे।यहां बिना पैसे कोई काम नहीं होता

राजस्व मामले में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता यह कोई आम बात नहीं है और कई बार रिश्वत के साथ कई पटवारी, राजस्व निरीक्षक एवं तहसीलदार पकड़े भी गए हैं और उनके ऊपर कार्यवाही भी हुई है। लेकिन इसके बावजूद यह रिश्वत वाला चलन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा ऐसा लग रहा है कि इन्हें तनख्वाह ही रिश्वत लेने की दी जा रही है बिना रिश्वत के एक कागज पर साइन नहीं होता। कई ऐसे मामले देखे जा चुके हैं इसके बावजूद इस पर नियंत्रण लगा पाने में जिला प्रशासन भी नाकाम होती दिख रही है।यहां बिना पैसे कोई काम नहीं होता

पटवारियों का तो हाल और भी बुरा है पटवारी हर काम के लिए बिना पैसे के कागज पर हस्ताक्षर ही नहीं करते सील लगाकर रखेंगे पर हस्ताक्षर तो पैसा मिलने के बाद ही करेंगे। यहां बिना पैसे कोई काम नहीं होता
ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधी, अड़भार पटवारी विजय सिंग खुलेआम ग्रामीणों से पैसों की मांग करता है और पैसे न देने पर लोगो के काम को रोक कर रखता है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में लगातार वायरल हुआ था। अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमे पटवारी बोल रहा है कि बिना पैसा यहां काम नहीं होता है, इतनी महंगी जमीन है, कार्य कराने के लिए रुपय तो देने पड़ेंगे। और राजस्व निरीक्षक को पैसा दे दिया हो तो उसी से काम करवा लो मेरे से काम करवाना है तो 4000 दे देना। यहां बिना पैसे कोई काम नहीं होता
इस वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है की किस तरह पटवारी जमीन का कार्य करने के बदले पहले बोलता है जो देना होगा दे देना फिर बोलता है 4000 दे देना। यहां बिना पैसे कोई काम नहीं होता
बता दे की पटवारी विजय प्रताप द्वारा समस्त कार्यो के लिए ग्रामीणो को अपने कार्यालय के बाहर बुलाया जाता है। ग्रामीणो का कार्य तभी होता है जब पटवारी के द्वारा तय की गई रकम जब तक ग्रामीण पहुंचा ना दे तब तक उसे खूब घुमाया जाता है। यहां तक कि पटवारी सभी कार्यो के लिए रेट निर्धारित करके रखे हुए है।यहां बिना पैसे कोई काम नहीं होता
और पढ़े:-
- किसान से रिश्वत लेने के मामले में पटवारी निलंबित
- एंटी करप्शन टीम ने 5 हज़ार की रिश्वत लेते महिला दरोगा को दबोचा
- सीबीआई ठेकेदार बनकर केसी जोशी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार,2.61 करोड़ रुपये बरामद
- रिश्वत लेते पकड़े गया शिक्षक और भृत्य, बिलों के भुगतान के बदले मांगा था 10 प्रतिशत कमीशन
- सीबीआइ ने रिश्वत लेने-देने के आरोप में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
- Government Corruption : सैकड़ो रिश्वतखोरों पर ‘ऊपरवाले’ का हाथ : नीरज के. पवन, दिव्या, पिंकी मीणा जैसे बड़े नाम, 8 साल बीत जाने के बाद भी नहीं मिली मुकदमे की इजाजत : ये कैसा कानून ?
- CBI ने घूस लेते CGST के दो कर्मचारियों को पकड़ा, व्यापारी से ली थी पांच लाख रिश्वत



















