LIVE UPDATE
जगदलपुर

बस्तर में ऐतिहासिक दिन: 210 नक्सली मुख्यधारा में लौटे, संविधान पर किया विश्वास

जगदलपुर में मुख्यमंत्री के सामने 110 महिला और 98 पुरुष नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, हथियार और गुलाब भेंट कर स्वागत

बस्तर में ऐतिहासिक दिन: 210 नक्सली मुख्यधारा में लौटे, संविधान पर किया विश्वास, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सल उन्मूलन अभियान को ऐतिहासिक सफलता मिली है। जगदलपुर पुलिस लाइन में आयोजित सबसे बड़े समर्पण समारोह में 210 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इस संख्या में 110 महिलाएँ और 98 पुरुष शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम की उपस्थिति में नक्सलियों ने देश के संविधान पर विश्वास व्यक्त करते हुए आत्मसमर्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन प्रदेश और देश के लिए ऐतिहासिक है। सरकार सभी नक्सलियों के पुनर्वास और रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।बस्तर में ऐतिहासिक दिन: 210 नक्सली मुख्यधारा में लौटे

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बस्तर आईजी ने बताया कि इस अवसर पर 153 अत्याधुनिक हथियार, जिनमें AK-47, SLR, INSAS रायफल, LMG और अन्य शामिल हैं, समर्पित किए गए। कार्यक्रम में नक्सली नेताओं को संविधान की प्रति और लाल गुलाब भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रमुख आत्मसमर्पित नेताओं में CCM रूपेश, DKSZC सदस्य भास्कर, रनीता, राजू सलाम, धन्नू वेत्ती और RCM रतन एलम शामिल थे।बस्तर में ऐतिहासिक दिन: 210 नक्सली मुख्यधारा में लौटे

राज्य शासन की ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ योजना के अंतर्गत नक्सलियों को पुनर्वास सहायता, आवास, शिक्षा और स्वरोजगार से जोड़ने की जानकारी दी गई। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कहा कि लौटे हुए कैडर बस्तर में शांति, विकास और विश्वास के दूत बनेंगे।बस्तर में ऐतिहासिक दिन: 210 नक्सली मुख्यधारा में लौटे

कार्यक्रम के अंत में सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों ने संविधान की शपथ ली और प्रतिज्ञा की कि वे अब हिंसा छोड़कर राष्ट्रनिर्माण और समाज सेवा में योगदान देंगे। ‘वंदे मातरम्’ की गूंज के साथ यह समारोह संपन्न हुआ, जो बस्तर में विश्वास, विकास और शांति के नए युग की शुरुआत का प्रतीक बन गया।बस्तर में ऐतिहासिक दिन: 210 नक्सली मुख्यधारा में लौटे

समर्पित कुल कैडर विवरण:

  • CCM: 1

  • DKSZC: 4

  • Regional Committee Member: 1

  • DVCM: 21

  • ACM Level: 61

  • Party Members: 98

  • PLGA/RPC/Others: 22

  • कुल: 208 (महिला: 110, पुरुष: 98)

हथियार विवरण:

  • AK-47: 19

  • SLR: 17

  • INSAS: 23

  • INSAS LMG: 1

  • .303 Rifle: 36

  • Carbine: 4

  • BGL Launcher: 11

  • 12 Bore/Single Shot: 41

  • Pistol: 1

  • कुल: 153

यह ऐतिहासिक आत्मसमर्पण केवल नक्सलियों की वापसी नहीं, बल्कि बस्तर में शांति और विकास के नए युग का संदेश है।बस्तर में ऐतिहासिक दिन: 210 नक्सली मुख्यधारा में लौटे

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE