LIVE UPDATE
भारत

गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- CAA को हटा सके, कांग्रेस या ममता बनर्जी में इतनी हिम्मत नहीं

Ncg news desk New Delhi :-

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार-प्रसार बीजेपी ने तूफानी अंदाज में शुरू किया है। आज गृहमंत्री शाह ने आज (23 अप्रैल) पश्चिम बंगाल के मालदा दक्षिण में रोड शो किया। यहां रोड शो के बाद अमित शाह ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उन्होंने कहा कि एक ओर तो ममता दीदी घुसपैठियों को प्रदेश में आने दे रही हैं, दूसरी ओर शरणार्थियों की नागरिकता का विरोध कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी या ममता बनर्जी की हिम्मत नहीं है कि वो CAA को हटा सके। हर हिंदू शरणार्थी को नागरिकता मिलेगी।

वहीं, अमित शाह ने आगे कहा, “तृणमूल जैसे भ्रष्टाचारियों को बंगाल से हटाना होगा। यहां कटमनी के संस्कृति खत्म करनी होगी। अमित शाह ने कहा कि पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। यहां रुपये वसूली के कलचर को खत्म करने के लिए तृणमूल की हार सुनिश्चित करना होगा।” उन्होंने आगे कहा कि आप इस बार 35 सीटें दीजिए। मैं घुसपैठ रोकूंगा। ममता बनर्जी ने घुसपैठ को बढ़ावा दिया है।

बता दें कि 24 घंटे के अंदर अमित शाह दूसरी बार पश्चिम बंगाल आए हैं। इसके पहले रविवार को उत्तर बंगाल में उनकी जनसभा होनी थी। वह सिलीगुड़ी पहुंच भी गए थे लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE