LIVE UPDATE
बस्तर

बाइक और स्कूटी की जबरदस्त भिडंत; एक की मौत, तीन घायल

NCG NEWS DESK BASAN :-

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खेमडा के पास जगदीशपुर रोड़ पर स्कूटी और मोटर सायकल में भिडंत हो गई. हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक चालक और दो महिलाएं घायल हो गए. बाइक चालक के पिता जगत कुमार (45) ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
भीतर रैनी रस्म में विजय रथ की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत, दो घायल
भीतर रैनी रस्म में विजय रथ की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत, दो घायल
October 22, 2026
जगदलपुर में बस्तर दशहरा की भीतर रैनी रस्म के दौरान विजय रथ की चपेट में आने से सुरगुड़ा के कोपाराम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम भतकुन्दा निवासी नरेन्द्र कुमार जो राजमिस्त्री का काम करता था, 19 मार्च को अपने साथी मजदूर बंसता भोई, मोनिका भोई निवासी जर्रा के साथ अपने रिश्ते के भाई राजेन्द्र चौहान के मोटर सायकल CD डीलक्स क्रमांक CG06 GA 8420 में काम करके बसना से अपने घर ग्राम भतकुन्दा जा रहा था.

इसी दौरान बसना से बिलाईगड रोड़ में ग्राम खेमडा के पास सामने की ओर से आ रही स्कूटी क्रमांक CG06 CW 9880 के चालक आर्यन नौरोजी ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दी, जिससे मोटर सायकल में सवार तीनों व्यक्ति वाहन समेत गिर गये. हादसे में नरेन्द्र कुमार, मोनिका भोई व बसंता भोई को चोट आई, उन्हें ईलाज के लिये डायल 112 वाहन के माध्यम से शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां से रिफर करने पर नरेन्द्र कुमार को रिम्स अस्पताल रायपुर में ले जाकर भर्ती कराया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, सीएम साय ने जताया आभार
बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, सीएम साय ने जताया आभार
November 9, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को CRPF जवानों के साथ दीपावली मनाने बस्तर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी स्कूटी क्रमांक CG06 CW 9880 के चालक आर्यन नौरोजी के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.

ये भी पढ़े ;-

ये खबर भी पढ़ें…
बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने से पहले सोचें, बस्तर पुलिस की सलाह
बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने से पहले सोचें, बस्तर पुलिस की सलाह
November 17, 2026
बस्तर पुलिस ने अभिभावकों को चेताया है कि सोशल मीडिया पर बच्चों की तस्वीरें AI डीपफेक और मॉर्फिंग से ब्लैकमेलिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE