
कांकेर: कांकेर में हैवानियत की हदें पार: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म कर खेत में फेंका, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोचा, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दो युवकों ने मानवता को ताक पर रखते हुए एक 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने मासूम को अचेत अवस्था में खेत में फेंक दिया था। हालांकि, पुलिस और ग्रामीणों की सक्रियता के चलते बच्ची को समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज कांकेर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
सोते समय घर से किया बच्ची का अपहरण
कांकेर में हैवानियत की हदें पार:यह शर्मनाक घटना 6 मार्च की रात की है। जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में 6 साल की बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी अमित जैन (20 वर्ष) और रोहन जैन (19 वर्ष) नशे की हालत में चोरी की नीयत से घर में घुसे थे। लेकिन वहां सो रही मासूम को देखकर उनकी नीयत बदल गई। हैवानों ने बच्ची का अपहरण किया और उसे गांव के पास एक तालाब के किनारे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान
कांकेर में हैवानियत की हदें पार:देर रात करीब 12:30 बजे जब बच्ची के माता-पिता की नींद खुली और उन्होंने बच्ची को गायब पाया, तो गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत गांव के कोटवार को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को तालाब के पास एक खेत से बेहोशी की हालत में बरामद किया गया।
मेडिकल जांच में पुष्टि और आरोपियों की गिरफ्तारी
कांकेर में हैवानियत की हदें पार:बच्ची को तुरंत कांकेर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसके साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि की। पुलिस ने गांव के कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें अमित जैन और रोहन जैन ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
पुलिस की सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में आक्रोश
कांकेर में हैवानियत की हदें पार:एएसपी योगेश साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है और लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।



















