पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मात्र 100 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश, इतना मिलेगा व्याज

NCG NEWS DESK; पोस्ट ऑफिस में निवेश के कई फायदे हैं. पोस्ट ऑफिस में कई ऐसे स्कीम हैं जिनमे निवेश करने पर ब्याज दर अच्छी मिलती है. आरडी उन लोगों के लिए बेहतर स्कीम है जो एफडी में एकमुश्त पैसा जमा नहीं कर सकते. ऐसे लोग हर महीने एक निश्चित अमाउंट को आरडी स्कीम में जमा करते हैं और मैच्योरिटी पर उन्हें कुल रकम ब्याज के साथ मिल जाती है|
आरडी का विकल्प आपको बैंक के अलावा पोस्ट ऑफिस में भी मिल जाता है. पोस्ट ऑफिस में आरडी (Post Office RD) का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप इसे 100 रुपए से भी शुरू कर सकते हैं. जो लोग पैसों की बचत नहीं कर पाते हैं, वो भी मिनिमम 100 रुपए महीना तो निकाल ही सकते हैं. मौजूदा समय में पोस्ट ऑफिस आरडी पर 6.2 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिल रहा है. आइए आपको बताते हैं कि पोस्ट ऑफिस में हर महीने 100 रुपए की आरडी पर ब्याज के जरिए कितनी कमाई हो सकती है|
पोस्ट ऑफिस में आरडी की स्कीम 5 साल के लिए शुरू की जाती है यानी अगर आपने एक बार स्कीम में निवेश शुरू कर दिया तो आपको लगातार पांच सालों तक निवेश करना होगा. ऐसे में अगर आप पोस्ट ऑफिस में हर महीने 100 रुपए जमा करते हैं, तो सालाना 1200 रुपए जमा करेंगे और 5 साल में कुल 6000 रुपए का निवेश करेंगे. ऐसे में 6.2 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से आपको ब्याज के रूप में ही 1043 रुपए मिलेंगे. ऐसे में पांच साल बाद आपको 6000 रुपए के निवेश की गई राशि ब्याज मिलाकर मिलेगी यानी आपको 7043 रुपए मिलेंगे|
पोस्ट ऑफिस आरडी के फायदे –
– पोस्ट ऑफिस आरडी को 100 रुपए से खोला जा सकता है, ये एक ऐसा अमाउंट है जिसे कोई भी आसानी से बचा सकता है. इसमें मैक्सिमम निवेश की लिमिट नहीं है.
– पोस्ट ऑफिस आरडी पर आपको कंपाउंडिंग ब्याज का फायदा मिलता है. ब्याज की गणना हर तिमाही पर होती है. ऐसे में ब्याज के तौर पर आपको 5 सालों में अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है.
– पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में एक व्यक्ति कितना भी अकाउंट खुलवा सकता है. इसमें सिंगल के अलावा 3 व्यक्तियों तक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया जा सकता है. बच्चे के नाम पर भी अकाउंट खुलवाने की सुविधा है.
– आरडी अकाउंट की मैच्योरिटी 5 साल होती है. लेकिन, 3 साल बाद प्री-मैच्योर क्लोजर किया जा सकता है. इसमें नॉमिशेन की भी सुविधा है. वहीं, मैच्योरिटी के बाद आगे 5 साल के लिए आरडी अकाउंट को जारी रखा जा सकता है|
– पोस्ट ऑफिस RD पर जरूरत पड़ने पर लोन की सुविधा का भी लाभ लिया जा सकता है. 12 किस्त जमा करने के बाद अकाउंट में जमा रकम का 50 फीसदी तक लोन लिया जा सकता है|









