LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

Income Tax : इनकम टैक्स की छापेमारी, दो दिनों में 3.20 करोड़ रुपए की नकदी जब्त

NCG NEWS DESK Raipur  :-

इनकम टैक्स की छापेमारी रायपुर और राजनांदगांव में शुक्रवार को भी जारी रही। दोनों शहरों में यह छापा गुरुवार को पड़ा था। दो दिनों की जांच के दौरान 3.20 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की गई। इन स्थानों पर मिले बिलों का मूल्यांकन किया जा रहा है।  इनकम टैक्स की टीम ने दोनों जिलों में तीन कार्यालय, तीन आवासीय परिसरों और एक पेट्रोल पंप पर छापेमारी की थी। जानकारी के अनुसार कारोबारी संजय शर्मा के ठिकाने पर जांच पूरी हो चुकी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रायपुर के तीन ठिकानों पर कल तक जांच पूरी होने की जानकारी मिली है।    बता दें कि इनकम टैक्स के अधिकारियों ने गुरुवार को जमीन कारोबारियों और रियल एस्टेट से जुड़े तीन लोगों के सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। दस्तावेजों की जांच के बाद आभूषण जब्त कर लिया गया। जब्त आभूषणों का मूल्यांकन किया जा रहा है।

इसके अलावा मौके पर करोड़ों रुपए लेने देने के कच्चे बिल मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है। आयकर अधिनियम की धारा 132 के अनुसार, विंग ने गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे प्रधान निदेशक (जांच, मप्र-सीजी) सुनील कुमार सिंह और अतिरिक्त निदेशक (जांच) ऋतुपर्ण नानमदेव उप निदेशक, जांच विंग (डीडीआईटी) नवल जैन निगरानी कर रहे।

जानकारी के अनुसार, रायपुर, भोपाल और इंदौर से लगभग 50 इनकम टैक्स के अफसरों की एक टीम इस अभियान में भाग ले रही थी। टीम ने रायपुर में प्रकाश लूलिया और उनके साथी चंद्रकांत अग्रवाल और राजनांदगांव जिले में संजय शर्मा के ठिकाने पर दबिश दी।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE