अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार,गैस गोदाम में बदमाशों ने की 110 टंकी की चोरी

NCG NEWS DESK Raigarh :-
जिले के तारापुर एचपी गैस गोदाम से 110 नग एलपीजी सिलेंडर चोरी मामले में कोतरारोड पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 17 जनवरी 2024 को कोतरारोड थाना में एचपी गैस गोदाम के संचालक यशवंत राज सिंह ने 10 से 16 जनवरी के बीच उनके ग्राम तारापुर के गैस गोदाम से 110 नग एलपीजी गैस के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ किया। ईसी दरमियान कोतरारोड़ पुलिस को चोरी सूचना मिली जिसके आधार पर सम्बलपुर ओडिशा के आशीष सिंह, डेनियल मुंडा केरकेट्टा, देवशीश सेनापति द्वारा चोरी करने की बात सामने आई।
कोतरारोड़ पुलिस को जानकारी प्राप्त होने पर ग्राम न्यायालय आंताबिरा में प्रतिवेदन प्रस्तुत कर आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट जारी कर रायगढ़ लाया गया, जिनकी फॉर्मल गिरफ्तारी की गई. शातिर आरोपी (1) आशीष सिंह पिता शरद सिंह उम्र 24 साल बराईपाली थाना औरापाली जिला संबलपुर ओडिशा, डेनियल मुंडा केरकेट्टा पिता सुनाउ मुंडा 27 साल निवासी माझीपाली थाना सासोन जिला संबलपुर ओडिशा, देवशीष सेनापति पिता कैलाश सेनापति उम्र 26 साल ग्राम सोनापाली थाना धनुपाली जिला संबलपुर ओडिशा के खिलाफ 19 चोरी के मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है । सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़े : –
- Income Tax : इनकम टैक्स की छापेमारी, दो दिनों में 3.20 करोड़ रुपए की नकदी जब्त
- पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की मुश्किलें बढ़ी, 12 करोड़ रिश्वत और कमीशनखोरी का खेल, धान की फर्जी खरीदी, मीडिया को दी धमकी
- दंतैत हाथियों ने एक बार फिर दी दस्तक, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Read More:
- Ambikapur Murder Case: गैंती से ताबड़तोड़ वार कर पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, मर्डर के बाद बोला- ‘अब जेल जाऊंगा’
- Raigarh Viral Video: युवती ने कॉलेज प्रोफेसर को जड़े थप्पड़, लगाया अश्लील मैसेज भेजने का गंभीर आरोप!
- Ram Mandir Donation Scam: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- ‘सरकार के संरक्षण में हुई चंदा चोरी’









