इंडिगो का शर्मनाक वीडियो वायरल: पिता रोते हुए मांगता रहा बेटी के लिए सेनेटरी पैड, स्टाफ बोला- ‘सॉरी सर’; 550 फ्लाइट्स रद्द होने से एयरपोर्ट्स पर हाहाकार

इंडिगो का शर्मनाक वीडियो वायरल: पिता रोते हुए मांगता रहा बेटी के लिए सेनेटरी पैड, स्टाफ बोला- ‘सॉरी सर’; 550 फ्लाइट्स रद्द होने से एयरपोर्ट्स पर हाहाकार. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) और उसके यात्रियों के लिए पिछले 72 घंटे किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते लगातार तीसरे दिन भी हवाई सेवाओं का बुरा हाल रहा। आलम यह है कि देशभर में 550 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं।
इस अफरातफरी के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। एक बेबस पिता अपनी बेटी की जरूरत के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन एयरलाइन स्टाफ का दिल नहीं पसीजा। इंडिगो का शर्मनाक वीडियो वायरल: पिता रोते हुए मांगता रहा बेटी के लिए सेनेटरी पैड
‘मेरी बेटी को पीरियड हुआ है…’ पिता की गुहार और स्टाफ का इंकार
फ्लाइट्स रद्द होने और घंटों की देरी के कारण एयरपोर्ट्स पर यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसी हंगामे के बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक यात्री इंडिगो के काउंटर पर मदद मांगता दिख रहा है। इंडिगो का शर्मनाक वीडियो वायरल: पिता रोते हुए मांगता रहा बेटी के लिए सेनेटरी पैड
“सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए…
नीचे से ब्लड गिर रहा है।
पिता रो रहा है।
फ़्लाइट टाइम पर नहीं चल रहा है,
सत्ता के नाम पर सट्टा चल रहा है।
अच्छे दिन आ गए…#अमृतकाल चल रहा है.#घोरकलजुग #IndigoDelay pic.twitter.com/J8YjPJB7qh— अपूर्व اپوروا Apurva Bhardwaj (@grafidon) December 5, 2025
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता बेहद परेशान हालत में स्टाफ से कह रहा है, “सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए… उसे पीरियड्स हुए हैं… ब्लीडिंग हो रही है… प्लीज एक पैड दे दीजिए।”
हैरानी की बात यह रही कि पहले तो स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया, और जब सुना तो नियमों का हवाला देते हुए सीधा जवाब दे दिया- “सॉरी सर, हम ऐसा नहीं कर सकते।” इस असंवेदनशील रवैये पर सोशल मीडिया यूजर्स इंडिगो की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इंडिगो का शर्मनाक वीडियो वायरल: पिता रोते हुए मांगता रहा बेटी के लिए सेनेटरी पैड
देशभर में 550 उड़ानें रद्द, दिल्ली-मुंबई में सबसे बुरा हाल
सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को देश के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की करीब 550 उड़ानें रद्द रहीं। हजारों यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसने को मजबूर हो गए। आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति बेहद गंभीर है:
दिल्ली: 172 उड़ानें रद्द
मुंबई: 118 उड़ानें रद्द
बेंगलुरु: 100 उड़ानें रद्द
हैदराबाद: 75 उड़ानें रद्द
कोलकाता: 35 उड़ानें रद्द
चेन्नई: 26 उड़ानें रद्द
गोवा: 11 उड़ानें रद्द
DGCA ने जताई चिंता, समय पर उड़ान भरने में इंडिगो फिसड्डी
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इस स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। DGCA के बयान के अनुसार, इंडिगो में फ्लाइट कैंसिलेशन की संख्या में भारी उछाल आया है, जो प्रतिदिन 170-200 तक पहुंच गई है। इंडिगो का शर्मनाक वीडियो वायरल: पिता रोते हुए मांगता रहा बेटी के लिए सेनेटरी पैड
कभी ‘ऑन-टाइम परफॉर्मेंस’ (समय की पाबंदी) के लिए जानी जाने वाली इंडिगो की रेटिंग में भारी गिरावट आई है। बुधवार को एयरलाइन की समय पालन दर गिरकर मात्र 19.7% रह गई, जो 2 दिसंबर को 35% थी। इंडिगो का शर्मनाक वीडियो वायरल: पिता रोते हुए मांगता रहा बेटी के लिए सेनेटरी पैड
आखिर क्यों रद्द हो रही हैं इतनी फ्लाइट्स?
इंडिगो के इस संकट के पीछे की मुख्य वजह ‘क्रू मेंबर्स की भारी कमी’ बताई जा रही है। दरअसल, पायलटों की थकान और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए FDTL (Flight Duty Time Limitations) नियम लागू हुए हैं। इंडिगो का शर्मनाक वीडियो वायरल: पिता रोते हुए मांगता रहा बेटी के लिए सेनेटरी पैड
नए नियमों के तहत:
पायलटों के साप्ताहिक आराम (Weekly Rest) का समय बढ़ाया गया है।
रात में लैंडिंग की संख्या सीमित की गई है।
इन नियमों के चलते एयरलाइन के पास पर्याप्त पायलट और केबिन क्रू उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिसका खामियाजा हजारों यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। इंडिगो का शर्मनाक वीडियो वायरल: पिता रोते हुए मांगता रहा बेटी के लिए सेनेटरी पैड



















