LIVE UPDATE
अपराध

CG News: होटल के बंद कमरे में मिली प्रेमिका की लाश, रात भर साथ रहने के बाद प्रेमी फरार; हत्या की आशंका से सनसनी!

CG News: कोरबा :  होटल के बंद कमरे में मिली प्रेमिका की लाश, रात भर साथ रहने के बाद प्रेमी फरार; हत्या की आशंका से सनसनी!प्रेम प्रसंग का एक खौफनाक अंत छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देखने को मिला है। शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में प्रेमी जोड़े के ठहरने के बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। होटल के कमरे से युवती का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया है, जबकि उसका प्रेमी मौके से फरार है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मान रही है।

कमरा नंबर 207 का खौफनाक सच

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

CG News: होटल के बंद कमरे में मिली प्रेमिका की लाश, रात भर साथ रहने के बाद प्रेमी फरार; हत्या की आशंका से सनसनी!

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंदेला होटल का है। जानकारी के मुताबिक, बीते दिन एक युवक और युवती ने खुद को शादी समारोह में शामिल होने वाला मेहमान बताते हुए होटल में चेक-इन किया था। उन्हें कमरा नंबर 207 दिया गया। रात भर दोनों उसी कमरे में साथ थे।होटल के बंद कमरे में मिली प्रेमिका की लाश

अगले दिन दोपहर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और न ही दोनों बाहर निकले, तो होटल स्टाफ को शक हुआ। कर्मचारियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका के चलते जब किसी तरह दरवाजा खोला गया, तो वहां का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। बिस्तर पर युवती की लाश पड़ी थी और उसका साथ आया युवक गायब था।होटल के बंद कमरे में मिली प्रेमिका की लाश

जांजगीर से जुड़े हैं तार, सामने आई पहचान

होटल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। खबर मिलते ही एडिशनल एसपी नीतीश ठाकुर अपनी फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब होटल के रजिस्टर और आईडी प्रूफ की जांच की, तो मृतकों और आरोपी की पहचान हो सकी।होटल के बंद कमरे में मिली प्रेमिका की लाश

मृतिका की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के मरकीडीह गांव की रहने वाली 20 वर्षीय संध्या दास के रूप में हुई है। वहीं, फरार प्रेमी का नाम राकेश कुमार मानिकपुरी बताया जा रहा है, जो जांजगीर का ही निवासी है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने होटल में फर्जी जानकारी नहीं दी थी, लेकिन शादी में जाने की बात कहकर गुमराह किया था।होटल के बंद कमरे में मिली प्रेमिका की लाश

हत्या या आत्महत्या? पुलिस की जांच शुरू

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि यह हत्या का मामला हो सकता है, क्योंकि प्रेमी का इस तरह चुपके से भाग जाना संदेह पैदा करता है।होटल के बंद कमरे में मिली प्रेमिका की लाश

पुलिस अब फरार आरोपी राकेश कुमार मानिकपुरी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही मृतिका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।होटल के बंद कमरे में मिली प्रेमिका की लाश

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE