LIVE UPDATE
कोरबा

मासूम की गला रेतकर हत्या…पत्ते से ढका मिला शव

NCG NEWS DESK Korba : –

जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृत बच्चे की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, खरमोर निवासी गंगाराम नामक ग्रामीण अपने परिजनों के साथ सागौन बड़ी में लकड़ी एकत्रित करने गया था. जहां उसकी नजर सूखे पत्ते से ढके करीब 3 साल के मासूम की लाश पर पड़ी. वह परिजनों के साथ भाग कर घर आ गया और इस घटना की जानकारी बस्ती वासियों को दी. उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही कप्तान सिद्धार्थ तिवारी, ASP अभिषेक वर्मा, CSP भूषण इक्का सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं.

पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद बस्ती वासियों से मृत मासूम की पहचान कराइ लेकिन बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है. जिससे संभावना जताई जा रही है कि मासूम के साथ किसी अनजान व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया गया होगा. इस पूरे मामले में दुखद पहलू यह है कि बच्चे की गला रेत कर हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE