LIVE UPDATE
खेलभारत

इंटरनेशनल क्रिकेटर गिरफ्तार, 200 करोड़ से ज्यादा के स्कॉलरशिप घोटाले में ED कर रही पूछताछ

NCG NEWS DESK: उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति घोटाले मामले में इंटरनेशनल पैरा क्रिकेटर विक्रम नाग को गिरफ्तार किया गया है. विक्रम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पकड़ा है. इसके बाद उसे सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया. जहां से सात दिन की कस्टडी रिमांड मिलने के बाद अब ईडी उससे आगे की पूछताछ कर रही है.

आरोप है कि पैरा क्रिकेटर विक्रम ने छात्रवृत्ति घोटाले को अंजाम देने वाले हाइजिया एजुकेशन ग्रुप के साथ मिलकर दिव्यांगों के नाम पर फर्जी बैंक अकाउंट खोलकर स्कॉलरशिप के करोड़ों रुपए हड़पे हैं. विक्रम हाइजिया ग्रुप के लिए एक तरीके से एजेंट का काम कर रहा था. उसने दिव्यांगों के सार्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराए थे, जिससे छात्रवृत्ति घोटाला हुआ.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने छात्रवृत्ति घोटाले में कुछ महीने पहले में लखनऊ समेत अन्य जिलों में 20 से ऊपर शैक्षिक संस्थानों में छापेमारी की थी. इस दौरान 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का छात्रवृत्ति घोटाला सामने आया था. इसको लेकर हाइजिया ग्रुप के संचालक इजहार हुसैन जाफरी और फनी जाफरी, अली अब्बास जाफरी और कर्मचारी रवि प्रकाश को गिरफ्तार किया गया था. अब इस घोटाले में विक्रम नाग के रूप में चौथी गिरफ्तारी हुई है.

पहले अपात्र विद्यार्थियों का एडमिशन फिर हड़पी उनकी स्कॉलरशिप 

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में आया था कि आरोपियों ने कागज पर शिक्षण संस्थान बनाकर अपात्र विद्यार्थियों के दाखिले कर दिए और फिर उनके स्कॉलरशिप के पैसे डकार गए. इनमें 12 वर्ष से लेकर 48 वर्ष तक के अपात्र लोगों को विद्यार्थी बनाकर घोटाला किया गया. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 500 से अधिक छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप हड़प ली.

इतना ही नहीं स्कॉलरशिप के पैसे हासिल करने के लिए बैंक के अधिकारियों की भी मिलीभगत सामने आई थी. फिलहाल, इस मामले की जांच लखनऊ पुलिस और एसआईटी भी कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैरा क्रिकेटर विक्रम नाग उत्तर प्रदेश पैरा (दिव्यांग) क्रिकेट टीम का कप्तान और महिला पैरा क्रिकेट टीम का कोच भी रहा है. बीते दिन छात्रवृत्ति घोटाले में विक्रम से पहले पूछताछ की गई फिर ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE