LIVE UPDATE
टेक्नोलॉजी

ISRO लॉन्च करेगा ‘नॉटी बॉय’, अंतरिक्ष जाकर क्या करेगा काम?

NCG NEWS DESK NEWS DELHI ;-

ISRO INSAT-3DS launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन एक और सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है. इसके लिए स्पेस एजेंसी जिस रॉकेट का इस्तेमाल करने वाली है, उसे ‘नॉटी बॉय’ के नाम से जाना जाता है. मौसम की सटीक जानकारी देने वाला सैटेलाइट INSAT-3DS आज यानी 17 फरवरी को लॉन्च होने वाला है. जीएसएलवी रॉकेट के जरिए इसरो की मेट्रोलॉजिकल सैटेलाइट INSAT-3DS को लॉन्च किया जाएगा. अंतरिक्ष में मौजूद रहने वाली ये सैटेलाइट बदलते मौसम के अलावा आने वाली आपदाओं की जानकारी भी समय पर देगी.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
Redmi Book 2027 लॉन्च: Intel Wildcat Lake चिप और 19.5 घंटे बैकअप का दावा
Redmi Book 2027 लॉन्च: Intel Wildcat Lake चिप और 19.5 घंटे बैकअप का दावा
October 29, 2026
शाओमी ने चीन में Redmi Book 2027 सीरीज लॉन्च की है। 14 और 16 इंच मॉडल में Intel Wildcat Lake...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसरो ने जानकारी देते हुए बताया है कि जीएसएलवी-एफ14 शनिवार शाम 5.35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च होगा. लॉन्चिंग को इसरो के सोशल मीडिया हैंडल्स पर देखा जा सकेगा. इसके अलावा दूरदर्शन पर भी लॉन्चिंग देखी जा सकेगी. इसरो के मुताबिक, जीएसएलवी रॉकेट का ये 16वां मिशन है और स्वदेशी क्रायोजॉनिक इंजन का इस्तेमाल करते हुए 10वीं फ्लाइट है.

क्यों दिया गया ‘नॉटी बॉय’ नाम?

रॉकेट को नॉटी बॉय का नाम दिया गया है. ऐसा इसलिए की इसके फेल होने का रेट काफी हाई है. 40 फीसदी रॉकेट फेल हो चुके हैं. इसके 15 लॉन्च में से 4 फेल हुए हैं. ‘नॉटी बॉय’ के नाम से मशहूर जीएसएलवी तीन स्टेज वाला रॉकेट है, जिसकी ऊंचाई 51.7 मीटर है. इस रॉकेट के जरिए 420 टन के भार को अंतरिक्ष में भेजा जा सकता है. सैटेलाइट का वजन 2,274 किलोग्राम है और मिशन लाइफ 10 साल है.

ये खबर भी पढ़ें…
Motorola Signature 27 5 नवंबर को होगा लॉन्च, 200MP पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा
Motorola Signature 27 5 नवंबर को होगा लॉन्च, 200MP पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा
October 30, 2026
Motorola Signature 27 की लॉन्च डेट 5 नवंबर तय है। फोन में 200MP पेरिस्कोप कैमरा, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या करेगा काम?

सैटेलाइट अंतरिक्ष से मौसम हाल बताएगा. मौसम में होने वाले हर बदलाव की सटीक जानकारी देती रहेगी. INSAT-3DS सैटेलाइट एक बार ऑपरेशनल होने पर जमीन और समुद्र दोनों जगहों पर अडवांस्ड मौसम की जानकारी दे पाएगी. इसके जरिए तूफान जैसी चरम मौसम की घटनाओं का पता लगा लिया जाएगा. इसके अलावा जंगल की आग, बर्फ का कवर, धुआं और बदलते जलवायु के बारे में भी जानकारी मिलेगी.

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
जियो के नए वॉयस ओनली प्लान: ₹147 से शुरू, अनलिमिटेड कॉलिंग
जियो के नए वॉयस ओनली प्लान: ₹147 से शुरू, अनलिमिटेड कॉलिंग
November 2, 2026
जियो ने ₹147, ₹177, ₹196 और ₹197 के चार वॉयस ओनली प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE