घर में लगी आग.. दम घुटने से बुजुर्ग दंपती की मौत, लाखों का सामान जलकर खाक..

NCG NEWS DESK BHILAI :-
भिलाई हाउसिंग बोर्ड के फौजी नगर में शुक्रवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच आग लग गई। बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है। घटना भिलाई के हाउसिंग बोर्ड, फौजी नगर क्षेत्र की है।दम घुटने से बुजुर्ग दंपती की मौत।

बताया जा रहा है, कि एक घर में आग लग गई। जिसमें धुएं से दम घुटने की वजह से बुजुर्ग दम्पति की मौत हो गई है। दंपती का नाम वर्गीस चेरियन, पत्नी जुली चेरियन है। सुबह लोगों ने घर से धुंआ निकलते देख अग्निशमन विभाग घटना की सूचना दी थी। फिलहाल जामुल पुलिस जांच में जुटी है।दम घुटने से बुजुर्ग दंपती की मौत।
दूसरी घटना भिलाई के तालपुरी कॉलोनी की है। जहां गुरुवार रात सुधांशु खंडेलवाल के घर में भीषण आग लग गई। आगजनी में घर में लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए। राहत की बात ये है कि इस मामले में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।दम घुटने से बुजुर्ग दंपती की मौत।

ये भी पढ़े :-
- अचानक चलने लगा मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगे स्क्रीन में अश्लील वीडियो, बड़ी लापरवाही आई सामने
- सरकार ने नई सड़कों और फ्लाईओवर सहित कई प्रस्ताव किए पारित, पीडब्ल्यूडी के लिए दिए 8016 करोड़ रूपए
- कांग्रेस को बड़ा झटका,लोकसभा चुनावों से पहले दलबदल का खेल शुरू, 16 नेता भाजपा में शामिल

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









