जस्टिस संजीव सचदेवा बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

जस्टिस संजीव सचदेवा बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
? महत्वपूर्ण तथ्य संक्षेप में
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी सिफारिश
केंद्र सरकार ने जारी की नियुक्ति अधिसूचना
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!पहले भी रह चुके हैं कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
दिल्ली हाईकोर्ट से हुआ था स्थानांतरण
MP High Court Chief Justice News: जस्टिस संजीव सचदेवा बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को अब अपना स्थायी चीफ जस्टिस मिल गया है। जस्टिस संजीव सचदेवा को राज्य का पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) नियुक्त किया गया है। वे अब तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
? सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर मिली मंजूरी
बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो महीने पहले ही जस्टिस सचदेवा के नाम की सिफारिश की थी। इसके बाद केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद उन्हें एमपी हाईकोर्ट का पूर्णकालिक चीफ जस्टिस नियुक्त कर दिया गया।जस्टिस संजीव सचदेवा बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश
? 24 मई से निभा रहे थे एक्टिंग चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी
पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के सेवानिवृत्त होने के बाद, जस्टिस संजीव सचदेवा को 24 मई 2025 से कार्यवाहक चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी दी गई थी। वे इससे पहले भी 2024 में 9 जुलाई से 24 सितंबर तक एक्टिंग चीफ जस्टिस के पद पर रह चुके हैं।जस्टिस संजीव सचदेवा बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश
? जस्टिस संजीव सचदेवा: प्रोफाइल एक नजर में
? जन्म: वर्ष 1964, दिल्ली
? शिक्षा: 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री
? वकालत की शुरुआत: दिल्ली में
? 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त
? बाद में स्थानांतरण कर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भेजा गया
? MP हाईकोर्ट को मिला अनुभवी न्यायाधीश
जस्टिस संजीव सचदेवा की नियुक्ति से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को एक अनुभवी और दक्ष न्यायाधीश मिला है। उनके कार्यकाल में न्यायिक व्यवस्था को अधिक गति और पारदर्शिता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।जस्टिस संजीव सचदेवा बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश



















