सादगी में भी दिखीं कमाल, तारा सुतारिया के कैजुअल लुक ने चुराया फैंस का दिल

सादगी में भी दिखीं कमाल, तारा सुतारिया के कैजुअल लुक ने चुराया फैंस का दिल
ऑल-ब्लैक आउटफिट में बिखेरा जलवा, रेट्रो स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा तारा सुतारिया जब भी नजर आती हैं, अपने स्टाइल से महफिल लूट लेती हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां उनके सादगी भरे अंदाज ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस बार तारा ने एक ऑल-ब्लैक कैजुअल लुक चुना, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही थीं।

रेट्रो अंदाज में दिखीं तारा

तारा ने स्टाइल और कंफर्ट का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश किया। उन्होंने एक काले रंग के टैंक टॉप के ऊपर एक ओवरसाइज्ड ब्लैक शर्ट पहनी थी। इस लुक को उन्होंने हाई-वेस्टेड बूट-कट जींस के साथ पेयर किया, जो 90 के दशक के फैशन की याद दिला रहा था और उनके लुक को एक रेट्रो टच दे रहा था।तारा सुतारिया

एक्सेसरीज के मामले में भी तारा ने सादगी को ही चुना। उन्होंने छोटे गोल्डन ईयररिंग्स, एक ब्रेसलेट और ट्रेंडी सनग्लासेस पहने थे। एक स्टाइलिश बैग और ब्लैक हील्स ने उनके लुक को पूरा किया। चेहरे पर सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप और खुले हुए छोटे बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।तारा सुतारिया
प्यारी सी मुस्कान ने जीता दिल


पैपराजी को देखकर तारा ने एक प्यारी सी मुस्कान के साथ सभी का अभिवादन किया। फोटोग्राफर्स के कहने पर वह खुशी-खुशी पोज देने के लिए भी रुकीं और कुछ शानदार तस्वीरें क्लिक करवाईं।तारा सुतारिया
पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में
29 साल की तारा सुतारिया इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि वह ‘स्काई फोर्स’ के एक्टर वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। हाल ही में एक फैशन शो के दौरान तारा ने रैंप वॉक करते हुए ऑडियंस में बैठे वीर को एक फ्लाइंग किस दी थी, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते की खबरें और तेज हो गई हैं।
हालांकि, तारा और वीर दोनों ही अपने रिश्ते पर कुछ भी कहने से बचते हैं। लेकिन उनके पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया इंटरैक्शन फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिलहाल, तारा का यह लेटेस्ट लुक और उनका ग्रेसफुल अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।तारा सुतारिया









