LIVE UPDATE
भारतराजनीति

केजरीवाल बोले: जेल का खेल न खेलें पीएम, आज पीए के साथ भी यही किया; मैं सभी नेताओं संग BJP कार्यालय जाऊंगा

केजरीवाल बोले: जेल का खेल न खेलें पीएम, आज पीए के साथ भी यही किया; मैं सभी नेताओं संग BJP कार्यालय जाऊंगा

NCG News desk Delhi:-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दिल्लीl मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आप नेताओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के सभी नेताओं को जेल भेजने की चुनौती दी है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि ये रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए। रविवार को दोपहर 12 बजे आप के सांसदों, विधायकों समेत सभी बड़े नेताओं को लेकर भाजपा मुख्यालय आ रहे हैं। इसके बाद सबको जेल में डाल दो। भाजपा की साजिश पूरा देश देख रहा है। आप के नेताओं के पीछे पड़े हैं। पहले मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा और अब मुख्यमंत्री के पीए को जेल में डाल दिया हैlजेल का खेल न खेलें पीएम.

ये भी पढ़े :- केजरीवाल के PA पर महिला आयोग का एक्शन, नोटिस जारी कर पेशी के लिए बुलाया

आप’ का कसूर सिर्फ इतना है कि दिल्ली में स्कूल बनवाए, अस्पताल व मोहल्ला क्लीनिक बनाकर मुफ्त इलाज दिया, 24 घंटे और मुफ्त बिजली दी, जो ये नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गलतफहमी में हैं कि वो नेताओं को जेल में डालकर आप को कुचल देंगे। ऐसे तो आम आदमी पार्टी खत्म नहीं होने वाली है।जेल का खेल न खेलें पीएम.

केजरीवाल बोले: जेल का खेल न खेलें पीएम, आज पीए के साथ भी यही किया; मैं सभी नेताओं संग BJP कार्यालय जाऊंगा

उन्होंने शनिवार को अपने पीएम बिभव कुमार को गिरफ्तार किए जाने के बाद प्रेसवार्ता की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग एक के बाद एक हमारे नेताओं को जेल में डालते जा रहे हैं। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा अभी लंदन से लौटे हैं और ये कह रहे हैं कि उनको भी जेल में डालेंगे। ये कह रहे हैं कि कुछ दिन बाद सौरभ भारद्वाज और आतिशी को भी जेल में डालेंगे। ये लोग सरकारी स्कूल नहीं बना सकते। इसलिए ये लोग दिल्ली में सरकारी स्कूल बनने रोकना चाहते हैंlजेल का खेल न खेलें पीएम.

ये भी पढ़े :- केजरीवाल ने देश को दी 10 गारंटी: गरीबों को 200 युनिट मुफ्त बिजली, सभी लोगों का मुफ्त इलाज

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि आप जिस-जिस को जेल में डालना चाहते हैं, आप जेल में डाल दो। आप एक बार सभी नेताओं को जेल में डाल कर देख लो। आम आदमी पार्टी एक विचार है, जो पूरे देश के अंदर लोगों के दिल में चला गया है। आप आम आदमी पार्टी के जितने नेताओं को जेल में डालोगो, उससे सौ गुना नेता यह देश पैदा करेगा।जेल का खेल न खेलें पीएम.

ये भी पढ़े :- केजरीवाल का दावा, ‘अगर मोदी जीते तो अमित शाह होंगे PM, योगी को भी दो महीने में निपटाएंगे’

इससे पहले माना जा रहा था कि केजरीवाल अपने निजी सचिव बिभव कुमार को लेकर अपनी देश के सामने रखेंगे। बता दें कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में बिभव कुमार को आज ही दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद बिभव ने तीस हजारी कोर्ट ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर की जहां से उन्हें राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।जेल का खेल न खेलें पीएम.

ये भी पढ़े :- जेल में रची जा रही केजरीवाल को ‘धीमी मौत’ देने की साजिश, AAP ने लगाए गंभीर आरोप

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE