LIVE UPDATE
बिलासपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि गबन करने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सरपंच पति की तलाश जारी

बिलासपुर: बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोन में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि के गबन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। कियोस्क संचालक साबित कुमार केंवट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी सरपंच पति अशोक केवट की तलाश अब भी जारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि गबन करने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सरपंच पति की तलाश जारी

हितग्राहियों से 5000 रुपये की अवैध वसूली, प्रशासन ने दर्ज की एफआईआर

ग्राम पंचायत सोन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों से अवैध रूप से 5,000 रुपये की वसूली की गई। सरपंच पति अशोक केवट पर आरोप है कि उन्होंने कियोस्क संचालक के माध्यम से लाभार्थियों से हस्ताक्षर करवा कर प्रत्येक को 20,000 रुपये में से केवल 15,000 रुपये ही दिए और बाकी 5,000 रुपये अपने खाते में डलवाए। इस मामले में मस्तूरी के सीईओ जेआर भगत की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि गबन करने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सरपंच पति की तलाश जारी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सरपंच पति की तलाश जारी, महिला सरपंच पर भी हो सकती है कार्रवाई

कियोस्क संचालक ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि अब तक 13 लाभार्थियों से 65,000 रुपये की राशि सरपंच पति के खाते में जमा करवाई गई है। पुलिस ने गबन और भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया है और मुख्य आरोपी सरपंच पति की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। महिला सरपंच पर भी आरोपों की तलवार लटक रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि गबन करने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सरपंच पति की तलाश जारी

जल्द होगी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारी रजनेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी सरपंच पति अशोक केवट की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। जल्द ही उन्हें पकड़कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि गबन करने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सरपंच पति की तलाश जारी

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE